Aadhaar Card PDF Password: जब भी हम इंटरनेट के जरिए अपना ई-आधार डाउनलोड करते हैं, तो वह एक पीडीएफ फाइल के रूप में हमारे फोन या कंप्यूटर में सेव होता है। लेकिन जब हम उस फाइल को खोलना चाहते हैं, तो वह हमसे एक पासवर्ड मांगती है। बहुत से आम लोगों को यह पता नहीं होता है कि वह पासवर्ड क्या है, जिसके कारण वे अपना ही दस्तावेज नहीं देख पाते हैं।
यूआईडीएआई द्वारा सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए यह पासवर्ड सुरक्षा चक्र बनाया गया है, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना आपकी निजी जानकारी न देख सके।