फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: अपने आधार कार्ड को कराना चाहते हैं लोकल भाषा में अपडेट, जानें क्या है प्रोसेस

Sun, 15 May 2022 02:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Update Aadhaar in Regional Language - फोटो : i stock
How to Update Aadhaar in Regional Language: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। बच्चों का स्कूल में एडमिशन करवाना हो, किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या नौकरी आदि कई जरूरी कामों के लिए इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा वित्त से जुड़े कई कार्यों को करने के लिए भी आधार कार्ड इस्तेमाल में आता है। ऐसे में इस कार्ड की काफी उपयोगिता हम लोगों के लिए है। हमारे देश में विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोली जाती हैं। ऐसे में कई बार लोगों को किसी दूसरी भाषा को पढ़ने या समझने में दिक्कत आती है। आधार कार्ड पर अक्सर नाम अंग्रेजी या हिंदी भाषा में अंकित होकर आता है। ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड को रीजनल भाषा में अपडेट करना चाहते हैं, तो ये करना काफी आसान है। यूआईडीएआई आपको इसकी सुविधा देता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड को अपनी रीजनल या लोकल भाषा में अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
How to Update Aadhaar in Regional Language - फोटो : i stock
आधार कार्ड को अपने क्षेत्रीय भाषा में अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद Aadhaar Service Section के विकल्प का चयन करें।
विज्ञापन

3 of 5
How to Update Aadhaar in Regional Language - फोटो : i stock
यहां आपको अपने आधार के 12 अंकों वाले नंबर को दर्ज करना है। नेक्स्ट स्टेप पर कैप्चा कोड दर्ज करके आगे पूछी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करना है। डिटेल्स फिल करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

4 of 5
How to Update Aadhaar in Regional Language - फोटो : istock
आपको उसे दर्ज करके Update Data Button पर क्लिक करना है। इसके अलावा अगर आप अपनी लोकल भाषा में अपडेट करना चाहते हैं, तो आपको रीजनल भाषा के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Update Aadhaar in Regional Language - फोटो : istock
इस प्रोसेस को करने के बाद आपको अंग्रेजी के अलावा, हिंदी, मराठी, गुजराती, असमिया या दूसरी कई रीजनल भाषा के ऑप्शन मिलेंगे। भाषा के ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद वेबसाइट पर उसी लैंग्वेज में डिटेल्स शो होने लगेंगी। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से अपने आधार कार्ड को अपनी रीजनल भाषा में अपडेट करा सकते हैं। इसमें आपको किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। ये प्रक्रिया काफी आसान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें