फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: क्या आपको पता है आधार कार्ड के अलग-अलग प्रकारों के बारे में? अगर नहीं, तो यहां जानिए

Mon, 09 May 2022 12:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
How many types of Aadhaar card - फोटो : i stock
How Many Types of Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। विभिन्न कार्यों को करने के लिए इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड इस्तेमाल में आता है। ऐसे में इसकी खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड के अंदर व्यक्ति की कई जरूरी जानकारी होती है। इसके अंदर व्यक्ति का बायोमेट्रिक डाटा जैसे फिंगरप्रिंट और आंखों की रेटिना का स्कैन स्टोर होता है। इसके अलवा आधार कार्ड में हमारी डेमोग्राफिक डिटेल्स भी दर्ज होती है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आधार कार्ड भी अलग अलग तरह के होते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आज हम आधार कार्ड के चार अलग अलग प्रकार और उनके खास फीचर्स के बारे में जानेंगे। आपको आधार कार्ड से जुड़ी ये महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 6
How many types of Aadhaar card - फोटो : i stock

आधार लेटर

आधार लेटर एक खास तरह का आधार कार्ड होता है। इसमें हमारी सभी जरूरी जानकारी दर्ज होती है। इसे यूआईडीएआई द्वारा नागरिकों के आधार कार्ड बनवाने के बाद उनके घर पर भेजा जाता है। ये एक मोटा आधार कार्ड होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
How many types of Aadhaar card - फोटो : i stock

पीवीसी आधार कार्ड

पीवीसी आधार कार्ड को स्पेशल ऑर्डर करके बनाया जाता है। ये एक खास तरह का आधार कार्ड है, जो प्लास्टिक से बना होता है। ऐसे में इसके बारिश में भीगना या फटने का खतरा भी नहीं रहता है। इसे खास ढंग से स्पेशल ऑर्डर करके बनाया जाता है। पीवीसी आधार कार्ड में डिजिटल क्यूआर कोड होता है। इसमें आधार कार्ड धारक की सभी महत्वपूर्ण जानकारी मेंशन होती है।

4 of 6
How many types of Aadhaar card - फोटो : i stock
अगर आप भी अपना पीवीसी आधार कार्ड बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद आप 50 रुपये का शुल्क देकर आसानी से अपना पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
How many types of Aadhaar card - फोटो : istock

एम आधार कार्ड

एम आधार कार्ड एक मोबाइल एप्लीकेशन है। इसमें आप अपने आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी को स्टोर करके रख सकते हैं। एम आधार एप्लीकेशन को आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
How many types of Aadhaar card - फोटो : istock

ई-आधार

आधार कार्ड के इलेक्ट्रॉनिक वर्जन को ई-आधार कहा जाता है। ये आधार कार्ड पासवर्ड से सिक्योर होता है। इसके अलावा इस पर एक सिक्योर क्यूआर कोड भी होता है। इस कार्ड में केवल आखिरी के चार नंबर को मेंशन किया जाता है। ऐसे में आपके आधार कार्ड के डाटा के चोरी होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें