फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Update: ये है मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख, इसके बाद देना पड़ सकता है चार्ज

Wed, 23 Aug 2023 06:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock
Aadhaar Update Last Date: बैंक खाता खुलवाने जाएं या फिर एक सिम कार्ड लेने जाएं, तो आपको इनके लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आज के समय में इसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। इसलिए अगर आपके पास ये नहीं है, तो आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर इसे बनवा सकते हैं। वहीं, एक बड़ी संख्या के पास आधार कार्ड मौजूद है। ऐसे में आप क्या ये जानते हैं कि आपको अपना आधार कार्ड भी अपडेट करवाना है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा है और अगर आप किसी कारण इसे अब तक अपडेट नहीं करवा पाए हैं, तो जल्द से जल्द करवा लें क्योंकि अब इसकी आखिरी तारीख बेहद पास है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock
किन लोगों को करवाना है अपडेट:-
  • दरअसल, उन लोगों को अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना है जिनके आधार कार्ड को बने हुए 10 साल हो गए हैं। अगर आपके पास भी 10 साल पुराना आधार कार्ड है, तो आप इसे 14 सितंबर 2023 तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं। पर हो सकता है कि उसके बाद आपको इसी काम के लिए चार्ज देना पड़े।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं अपडेट:-

स्टेप 1
  • अगर आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना है, तो आप इसे अपडेट करवा सकते हैं
  • आपको इसके लिए पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर जाना होगा
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना है और फिर अपना आधार नंबर दर्ज करना है

4 of 5
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 2
  • फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें
  • अब आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको ओटीपी मिलेगा, जिसे यहां भरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • फिर सर्विसेज सेक्शन में जाएं और अपडेट आधार ऑनलाइन पर क्लिक करें
  • अब आपको प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करना है और वो डिटेल चुननी है जिन्हें आप अपडेट करना चाहते हैं
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपका नाम दिखेगा, फिर मांगे गए दस्तावेज अपलोड कर दें
  • फिर चीजों की पुष्टि करें और आपकी जानकारी अपडेट हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें