फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card Fees: आधार सेंटर पर कोई नहीं ले सकता मनमर्जी पैसे, जानें सरकारी फीस

Mon, 10 Nov 2025 07:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Card Ki New Fees Kitni Hai: अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में कोई चीज अपडेट करवाना है, तो इसके लिए आपको शुल्क देना होता है।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड अपडेट करवाने की फीस कितनी है? - फोटो : Adobe Stock
Aadhaar Card Centre Fees Rules And Regulations: क्या आपका आधार कार्ड बना है? अगर नहीं, तो आपको इसे बनवा लेना चाहिए क्योंकि आज के समय में ये जरूरी दस्तावेज है। आपको बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो, अपनी पहचान बतानी हो, कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना हो आदि। ऐसे में आपको आधार कार्ड चाहिए होता है।

आधार कार्ड में बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है जिन्हें आप चाहें तो समय-समय पर अपडेट करवा सकते हैं। यही नहीं, अगर आपको अपने आधार कार्ड की फोटो अपडेट करवानी है, एड्रेस बदलवाना है या जन्मतिथि ठीक करवानी है आदि। आप ये सब काम भी करवा सकते हैं जिनके लिए शुल्क लिया जाता है। चलिए जानते हैं अगर आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करवाते हैं तो इसका तय शुल्क कितना है। अगली स्लाइड्स में आप इस सरकारी फीस के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड अपडेट करवाने की फीस कितनी है? - फोटो : Adobe Stock
बच्चों के बायोमेट्रेक की फीस
  • जहां पहले आपको अगर अपने बच्चे के बायोमेट्रिक अपडेट करवाने होते थे, तो इसके लिए शुल्क 125 रुपये था। पर अब इसे खत्म कर दिया गया है और अब अगले एक साल तक बच्चों के आधार कार्ड के बायमेट्रिक आप मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं। इसलिए अब आधार सेंटर पर इसके लिए फीस नहीं देनी होती।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड अपडेट करवाने की फीस कितनी है? - फोटो : Amar Ujala
नाम, मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस तक के लिए कितनी फीस?
  • अधिकतर लोग अपने आधार कार्ड में नाम और मोबाइल नंबर अपडेट करवाते हैं। किसी का नाम गलत प्रिंट हो जाता है, तो किसी को मोबाइल बदलवाना होता है। जबकि, कई लोग घर बदल लेते हैं जिसकी वजह से उन्हें एड्रेस भी बदलवाना होता है। ऐसे में आपको इन तीनों चीजों (नाम, एड्रेस और मोबाइल नंबर) के लिए 75 रुपये शुल्क देना होता है। ये नई फीस तय की गई है।

4 of 5
आधार कार्ड अपडेट करवाने की फीस कितनी है? - फोटो : Amar Ujala
फोटो बदलवाने के लिए और बायोमेट्रिक के लिए
  • कई लोगों के उम्र के साथ बायमोमेट्रिक नहीं आ पाते हैं जिसकी वजह से उन्हें दिक्कतें होती हैं। जबकि, कई लोग अपने आधार में पुरानी फोटो को बदलवाते हैं। ऐसे में आपको फिंगरप्रिंट, आररिस और फोटो के लिए 125 रुपये शुल्क देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड अपडेट करवाने की फीस कितनी है? - फोटो : Adobe Stock
आधार रीप्रिंट करवाना हो या दस्तावेज अपडेट करवाने हो
  • आपको अगर अपना आधार रीप्रिंट करवाना है तो इसके लिए आपको शुल्क देना होता है, जो नई फीस के मुताबिक, 40 रुपये तय है। सेंटर पर इससे अधिक फीस आपसे कोई नहीं ले सकता है। जबकि, आपको ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट करवाने हैं तो ये 14 जून 2026 तक मुफ्त है और इसके बाद इसके लिए 75 रुपये शुल्क लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें