फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या आप जानते हैं आपके आधार कार्ड का भी हो सकता है गलत इस्तेमाल? तुरंत ऐसे करें हिस्ट्री चेक

Tue, 16 May 2023 02:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
Check Aadhaar Card History: आज के समय में अगर कोई दस्तावेज जरूरी नजर आता है, तो वो शायद आधार कार्ड ही है। मतलब हर एक काम के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, सरकारी या गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसलिए आधार कार्ड का इस्तेमाल भी कई जगहों पर होता है, जिसके बारे में शायद खुद कार्डधारक को भी याद नहीं रहता है। ऐसे में आपके लिए ये जानना और भी जरूरी हो जाता है कि कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है। इसलिए आप अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका - फोटो : istock
आधार कार्ड की हिस्ट्री आप ऐसे चेक कर सकते हैं:-

स्टेप 1
  • आप अगर ये चेक करना चाहते हैं कि कहीं आपके आधार कार्ड का आपके पीठ पीछे गलत इस्तेमाल तो नहीं हआ है, तो आप ऐसा कर सकते है
  • हिस्ट्री चेक करने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर विजिट करना है
  • फिर वेबसाइट पर जाने के बाद आपको माय आधार वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब इस ऑप्शन पर जाने के बाद आपको 'आधार प्रमाणीकरण इतिहास' वाला विकल्प मिलेगा
  • इस पर क्लिक करें
  • फिर आपको वो आधार नंबर यहां दर्ज करना है, जिसकी आपको हिस्ट्री चेक करनी है

4 of 5
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • अब आपको स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरना है
  • फिर आपको ओटीपी सत्यापन वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • आए हुए इस ओटीपी को यहां भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपके सामने एक टैब खुलेगा
  • यहां आपको वो तारीख दर्ज करनी है जिस दिन की आपको अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करनी है
  • इसके बाद आप जान जाएंगे कि आपके आधार कार्ड का कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें