फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Appointment: जा रहे हैं आधार सेंटर तो इस तरह से घर बैठे ले लें अपॉइंटमेंट, भीड़-लाइन से मिलेगा छुटकारा

Tue, 09 Dec 2025 08:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Centre Ke Liye Appointment Kaise Lein: अगर आप भी आधार कार्ड में कुछ अपडेट करवाने या किसी काम से आधार सेंटर जा रहे हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आधार सेवा केंद्र की अपॉइंटमेंट कैसे ले सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Centre Appointment Booking Process In Hindi: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड बनाए जाते हैं। जो लोग भारत के नागरिक हैं उनके ये कार्ड बनाए जाते हैं। अगर यूं कहा जाए कि आज की जरूरत आधार कार्ड है, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो? क्योंकि लगभग कई कामों के लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। आधार कार्ड में कार्डधारक का नाम, फोटो, जन्मतिथि, एड्रेस, पिता/पति का नाम आदि होता है।

पर कई बार ये चीजें गलत प्रिंट हो जाती हैं जिसकी वजह से लोगों को दिक्कत हो सकती है या कई बार लोग अपने एड्रेस आदि को बदलवाना चाहत हैं, तो कभी अपने बायोमेट्रिक को अपडेट करवाना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप आधार सेवा केंद्र जा रहे हैं, तो जान लें आपको अपॉइंटमेंट लेनी होती है जिसे आप घर बैठे ऑनलाइन ही ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आधार सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट लेने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार सेवा केंद्र की अपॉइंटमेंट कैसे ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
इस तरह से ले सकते हैं अपॉइंटमेंट:-

पहला स्टेप
  • आपके आधार कार्ड में भी कोई चीज गलत है या आपको आधार में कुछ अपडेट करवाना है, तो आप करवा सकते हैं
  • बस इसके लिए आपको ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले लेनी चाहिए, ताकि आपका काम न अटके और आपको लंबी-लंबी लाइनों से छुटकारा मिल सके
  • इसलिए आपको आधार सेंटर जाने के लिए अगर अपॉइंटमेंट लेना है, तो सबसे पहले यूआईडीएआई की इस आधिकारिक वेबसाइट https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
आधार सेवा केंद्र की अपॉइंटमेंट कैसे ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • फिर आपको यहां पर दो ऑप्शन दिखेंगे जिसमें पहला है "Book an Appointment at UIDAI run Aadhaar Seva Kendra"
  • जबकि, दूसरा ऑप्शन "Book an Appointment at Registrar run Aadhaar Seva Kendra" है
  • यहां पर आप जिस ऑप्शन को चाहें उसे चुन सकते हैं
  • फिर आप आगे बढ़ेंगे तो आपको "Proceed to book appointment" वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर ओटीपी या ईमेल ओटीपी में से किसी एक को चुनना होता है

4 of 5
आधार सेवा केंद्र की अपॉइंटमेंट कैसे ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • अब आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारियां भरनी हैं
  • इसमें आपको नाम, मोबाइल नंबर जैसी चीजें भरनी होती हैं
  • इसके बाद आपको यहां पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है
  • फिर आपको 'सेंड ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार सेवा केंद्र की अपॉइंटमेंट कैसे ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
  • इसके बाद आपके उस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जो आधार कार्ड से लिंक है
  • आपको इस आए हुए ओटीपी को भरना है 
  • अब वो तारीख और समय चुनें जब आपको अपॉइंटमेंट चाहिए और साथ में पेमेंट भी कर दें
  • फिर आपको अपॉइंटमेंट मिल जाती है और रसीद का प्रिंट ले लें और इसे लेकर आप आधार सेंटर जा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें