फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar: यूआईडीएआई ने शुरू की आधार कार्ड में घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा, जानें डिटेल्स

Thu, 04 Dec 2025 03:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to update mobile number in aadhaar app: आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। अब आप घर बैठे अपने आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदल सकेंगे। यूआईडीएआई ने इस सेवा की शुरुआत कर दी है। 
विज्ञापन
1 of 5
How to update mobile number in aadhaar app: - फोटो : Adobestock
आधार कार्ड से जुड़ी एक बड़ी खबर है। यूआईडीएआई ने आधार कार्ड से जुड़ी एक नई सुविधा को शुरू किया है, जिसका फायदा करोड़ों लोगों को होगा। अब आप घर पर आसानी से अपने स्मार्टफोन के जरिए आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदल सकेंगे। हाल ही में यूआईडीएआई ने नया आधार एप लॉन्च किया था। इस एप्लीकेशन की मदद से आप आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकेंगे।

वहीं जल्द ही पता, नाम और ईमेल आईडी भी अपडेट करने की फैसिलिटी शुरू हो जाएगी। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए आपको किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। आप इस एप्लिकेशन पर ओटीपी वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन से आसानी से मोबाइल नंबर बदल सकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
How to update mobile number in aadhaar app: - फोटो : Adobestock

आधार एप में ऐसे करें अपने मोबाइल नंबर को अपडेट

  • इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से आधार एप को डाउनलोड करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके लॉगिन करना है।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने के लिए 6 अंकों का लॉगिन पिन बनाना है। 
विज्ञापन

3 of 5
How to update mobile number in aadhaar app: - फोटो : Adobestock
  • इसके बाद आपको 6 अंकों का पिन दर्ज करके आधार एप में लॉगिन करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर स्क्रोल करके नीचे जाएं। यहां सर्विसेज में माय आधार अपडेट के विकल्प का चयन करना है।
  • यहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें। 

4 of 5
How to update mobile number in aadhaar app: - फोटो : Adobestock
  • इसके बाद जरूरी डिटेल्स को पढ़कर कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी को वेरिफाई करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको नया मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी को वेरिफाई करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to update mobile number in aadhaar app: - फोटो : Adobestock
  • इसके बाद आपके फेस ऑथेंटिकेशन होगा।
  • यहां कैमरे में एक बार देखकर आंख बंद करके खोलें।
  • इसके बाद पेमेंट का विकल्प मिलेगा। यहां आपको 75 रुपये की पेमेंट करनी है।
  • इस तरह आप आसानी से आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें