फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: अगर आप भी करवाना चाहते हैं आधार में पता अपडेट, तो जान लें कौन से दस्तावेज हैं जरूरी

Tue, 03 Sep 2024 08:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Address Update: आपके पास जितने ही दस्तावेज होंगे, लेकिन आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज नजर आता है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। वहीं, सिम कार्ड लेना हो, कोई सरकारी काम करवाना हो या कोई गैर-सरकारी काम तो आपको इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ ही जाती है। वहीं, कई बार कुछ लोगों के आधार कार्ड में कोई न कोई गलत जानकारी दर्ज हो जाती है। जैसे- किसी का नाम गलत हो जाता है तो किसी की जन्मतिथि। वहीं, अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने पते को अपडेट करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज काम आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 10
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • दरअसल, जब आप आधार कार्ड में अपना पता बदलवाते हैं तो नियमों के तहत आपको इसके लिए कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। इन दस्तावेजों की सूची में कई दस्तावेज शामिल हैं। ऐसे में अगर आपको पता अपडेट करवाना होता है तो आपके पास सूची में दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक होना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 10
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
ये हैं वो दस्तावेज, देखें सूची:-
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • वोटर आईडी
  • बैंक स्टेटमेंट / पासबुक
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • गैस कनेक्शन बिल जो 3 महीने से ज्यादा पुराना न हो
  • बिजली का बिल या पानी का बिल जो 3 महीने से ज्यादा पुराना न हो
  • लेटरहेड पर मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी किए गए फोटो और साइन वाला लेटर या मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी किया हुआ फोटो वाली आईडी जिसमें पता हो

4 of 10
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • किसान पासबुक
  • इंश्योरेंस पॉलिसी
  • नरेगा जॉब कार्ड
  • आर्म्स लाइसेंस
  • पेंशनर कार्ड
  • टेलीफोन लैंडलाइन बिल जो 3 महीने से ज्यादा पुराना न हो
  • डाकघर अकाउंट स्टेटमेंट / पासबुक
  • सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र / पीएसयू द्वारा जारी सर्विस फोटो पहचान पत्र 
विज्ञापन

5 of 10
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Freepik
  • सीजीएचएस/ईसीएचएस कार्ड
  • प्रॉपर्टी टैक्स रसीद जो एक साल से ज्यादा पुराना न हो
  • क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट जो 3 महीने से ज्यादा पुराना न हो
  • बैंक के लेटरहेड पर फोटो और साइन वाला लेटर
  • रजिस्टर्ड कंपनी के लेटरहेड पर जारी किया गया फोटो और साइन वाला लेटर
विज्ञापन

6 of 10
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • एनरोलमेंट/ अपडेट के लिए यूआईडीएआई स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट फॉर्मेट पर एमपी या एमएलए या एमएलसी या गजेटेड ऑफिसर या तहसीलदार द्वारा जारी किए गए पते का प्रमाण पत्र
  • एनरोलमेंट/ अपडेट के लिए यूआईडीएआई स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट फॉर्मेट पर ग्राम पंचायत प्रमुख या उसके समकक्ष प्राधिकारी (ग्रामीण क्षेत्रों के लिए) द्वारा जारी पते का प्रमाण पत्र
विज्ञापन

7 of 10
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • इनकम टैक्स असेसमेंट ऑर्डर
  • वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • जीवनसाथी का पासपोर्ट
  • माता-पिता का पासपोर्ट तब, जब बच्चा नाबालिग है
  • रजिस्टर्ड बिक्री/लीज/ रेंट अग्रीमेंट
  • डाक विभाग द्वारा जारी फोटो वाले एड्रेस कार्ड
  • राज्य सरकार द्वारा जारी फोटो वाले जाति और डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • संबंधित राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारों/प्रशासनों द्वारा जारी विकलांगता आईडी कार्ड/विकलांग मेडिकल सर्टिफिकेट

8 of 10
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा जारी पहचान पत्र
  • फोटो वाली एसएसएलसी बुक
  • स्कूल पहचान पत्र
  • केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा जारी आवास अलोकेशन लेटर हालांकि, ये 3 साल से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए
  • सरकार द्वारा जारी किया गया विवाह मैरेज सर्टिफिकेट जिसमें पता हो
  • राजस्थान सरकार द्वारा जारी भामाशाह कार्ड/जन-आधार कार्ड

9 of 10
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • एनरोलमेंट/ अपडेट के लिए यूआईडीएआई स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट फॉर्मेट पर मान्यता प्राप्त आश्रय गृहों या अनाथालयों आदि के अधीक्षक / वार्डन / मैट्रन / संस्थान के प्रमुख से प्रमाण पत्र
  • नामांकन/अद्यतन के लिए यूआईडीएआई मानक प्रमाण पत्र प्रारूप पर नगर पार्षद द्वारा जारी पते का प्रमाण पत्र
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (एसएलसी) / स्कूल ट्रांसफर प्रमाणपत्र (टीसी), जिसमें नाम और पता हो
विज्ञापन

10 of 10
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • एनरोलमेंट / अपडेट के लिए यूआईडीएआई के स्टैंडर्ड फॉर्मेट सर्टिफिकेट पर संस्थान के प्रमुख द्वारा हस्ताक्षरित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी नाम, पता और फोटो युक्त पहचान प्रमाण पत्र
  • एनरोलमेंट / अपडेट के लिए यूआईडीएआई के स्टैंडर्ड फॉर्मेट सर्टिफिकेट पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा जारी किए गए नाम, जन्मतिथि और फोटो युक्त पहचान पत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें