How To Change Your Address In Your Aadhaar Card: सरकारी कामों से लेकर गैर-सरकारी कामों को करवाने के लिए हमें कई अलग-अलग तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसमें राशन कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा भी कई दस्तावेज शामिल हैं और इन्हीं में से एक दस्तावेज है आपका आधार कार्ड। दरअसल, आज के समय में ये बेहद जरूरी दस्तावेज हैं जिसमें कार्ड धारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं।
अगर किसी कारण आपको अपने आधार कार्ड में प्रिंट हुए एड्रेस को बदलवाना है तो आप इसे बदलवा सकते हैं। आधार कार्ड में एड्रेस बदलवाने का एक तरीका है जिसके बारे में आप यहां जान सकते हैं। साथ ही आप यहां ये भी जान सकते हैं कि इसके लिए आपको कितने रुपये देने होते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवा सकते हैं और इसका शुल्क क्या है...