What is Fitment Factor?: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 'आठवां वेतन आयोग' इन दिनों सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। जब भी नए वेतन आयोग की बात आती है, तो एक तकनीकी शब्द 'फिटमेंट फैक्टर' बार-बार सामने आता है। बहुत से आम कर्मचारी इस शब्द का असली मतलब और इसके पीछे का गणित नहीं समझ पाते हैं।
सरल शब्दों में कहें तो फिटमेंट फैक्टर वह फॉर्मूला या गुणांक है जिसके आधार पर सभी केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पुरानी पेंशन में एक साथ बंपर बढ़ोतरी तय की जाती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह कैसे काम करता है और इस बार इसे लेकर क्यों उम्मीदें बढ़ गई हैं।