Understand Fitment Factor Formula: सरकारी कर्मचारियों के बीच इन दिनों 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। हर कर्मचारी यह जानने को उत्सुक है कि नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद उसकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होने वाली इस बढ़ोतरी का पूरा दारोमदार 'फिटमेंट फैक्टर' नाम के एक फॉर्मूले पर टिका होता है।
इसी फॉर्मूले से तय होता है कि आपकी पुरानी बेसिक सैलरी नए वेतनमान में कितनी हो जाएगी। आइए इस लेख में एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं कि फिटमेंट फैक्टर से कैसे अपनी सैलरी कैलकुलेट करते हैं और इसका असली गणित क्या है।