अपना घर खरीदना हर किसी के लिए जिंदगी के बड़े फैसलों में से एक होता है। कई लोग फ्लैट देखने जाते हैं, तो सबसे पहले कमरों का आकार, बालकनी, रसोई और इंटीरियर देखते हैं। अगर घर नया और खूबसूरत दिखे, तो उसे खरीदने का मन भी बन जाता है। पर किसी फ्लैट में रहने का अनुभव सिर्फ घर के अंदर की सुविधाओं पर निर्भर नहीं करता।
दरअसल, आप जिस सोसायटी में रहने जा रहे हैं, वहां की व्यवस्थाएं भी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती हैं। इसलिए फ्लैट फाइनल करने से पहले सोसायटी के कुछ जरूरी हिस्सों को देखना और उनकी स्थिति समझना बेहद जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं ये क्या चीजें हैं जिन्हें आपको चेक करना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इन चीजों के बारे में जान सकते हैं...