फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2026: 77वां या 78वां.....इस साल भारत मना रहा कौन सा गणतंत्र दिवस?

Sun, 25 Jan 2026 05:50 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Which Republic Day is Celebrated in 2026: हर साल इस बात को लेकर लोगों में संशय रहता ही है। ऐसे में आइए एक क्लिक में दूर करें अपना ये डाउट और जान लें कि इस साल भारत कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
इस साल भारत मनाने जा रहा कौन सा गणतंत्र दिवस? - फोटो : अमर उजाला
77th Or 78th Republic Day: गणतंत्र दिवस भारत में हर साल 26 जनवरी को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ये दिन भारतीय संविधान के लागू होने और भारत को संपूर्ण गणराज्य घोषित किए जाने की याद दिलाता है।

हर साल लोगों को ये लेकर भ्रम होता है कि इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस कन्फ्यूजन को दूर करना जरूरी है, क्योंकि सही जानकारी न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इस दिन की महत्ता को समझने में भी मदद करती है। इस अवसर पर पूरे देश में भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ध्वजा फहराया जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
इस साल भारत मनाने जा रहा कौन सा गणतंत्र दिवस? - फोटो : अमर उजाला
 भारत कब बना गणराज्य ?

भारत 26 जनवरी 1950 को पूर्णतः गणराज्य बना। इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और देश के नागरिकों को नए कानूनी और संवैधानिक अधिकार मिले। इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन माना जाता है। इसी दिन भारत ने ब्रिटिश राज से आज़ादी के बाद स्वतंत्र शासन की ओर निर्णायक कदम उठाया और संविधान के माध्यम से देश के नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों को सुनिश्चित किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
इस साल भारत मनाने जा रहा कौन सा गणतंत्र दिवस? - फोटो : PTI
इस दिन क्या होता है ?

गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में भव्य कर्तव्यपथ पर परेड होती है। इसमें भारत की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक धरोहर और विभिन्न राज्यों की झांकियां दिखाई जाती हैं। राष्ट्रपति द्वारा तिरंगा फहराया जाता है और देशभक्ति के गीत, मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष कार्यक्रम होते हैं और नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाई जाती है।

 

4 of 5
इस साल भारत मनाने जा रहा कौन सा गणतंत्र दिवस? - फोटो : freepik
इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस ?
 
  • भारत का पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था, जिसे हम पहला गणतंत्र दिवस मानते हैं। 
  • इसके बाद हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, और इसकी संख्या बढ़ती जाती है। 
  • किसी भी वर्ष का गणतंत्र दिवस जानने के लिए बस उस वर्ष में से 1949 घटा दें।
  • उदाहरण के लिए 2026 में गणतंत्र दिवस की संख्या जानने के लिए 2026 – 1949 = 77 किया जाएगा। 
  • इसका मतलब है कि 2026 में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। 
  • इसी तरह 2025 में गणना करेंगे तो 2025 – 1949 = 76, यानी 2025 में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया था।

इसका मतलब साफ है कि इस साल हम सभी 77वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस साल भारत मनाने जा रहा कौन सा गणतंत्र दिवस? - फोटो : Adobe Stock

इस तरीके से हर साल का गणतंत्र दिवस आसानी से पता लगाया जा सकता है। बस याद रखें कि पहला गणतंत्र दिवस 1950 में हुआ था, और उसके बाद हर साल की संख्या इसी क्रम में बढ़ती जाती है। ये गणितीय तरीका न केवल सरल है बल्कि गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक जानकारी समझने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें