फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: घर खाली छोड़कर जा रहे हैं तो बंद कर दें ये 4 चीजें, बिजली का बिल आ सकता है कम

Fri, 27 Nov 2026 06:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Electricity Bill Reducing Tips: घर को कई दिनों के लिए खाली छोड़कर जा रहे हैं तो कुछ बिजली के उपकरणों को बंद करना जरूरी हो जाता है
  • लाइट, पंखे, एसी और चार्जर जैसे उपकरणों को बंद करके बढ़ते बिजली के बिल को कम किया जा सकता है
विज्ञापन
1 of 5
घर से बाहर जाते समय क्या-क्या उपकरण बंद करके जाने चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI
Electricity Bill Reducing Tips In Hindi: कई बार लोग घर से बाहर जाते समय दरवाजे और खिड़कियां बंद करने पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन बिजली के उपकरणों को बंद करना भूल जाते हैं। ऐसे में नतीजा यह होता है कि घर में कोई मौजूद न होने के बावजूद बिजली की खपत जारी रहती है।

खासकर जब परिवार कई दिनों के लिए कहीं बाहर जा रहा हो, तब यह छोटी सी लापरवाही बिजली के बिल पर असर डाल सकती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले कुछ जरूरी उपकरणों का स्विच बंद करना समझदारी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं आप घर से बाहर जाते समय किन-किन उपकरणों के स्विच बंद करके जा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घर से बाहर जाते समय क्या-क्या उपकरण बंद करके जाने चाहिए? - फोटो : एआई जनरेटेड
घर से बाहर जाते समय किन-किन उपकरणों को बंद करके जाना चाहिए?

लाइट और पंखे करें बंद
  • घर से निकलते समय सबसे पहले सभी कमरों की लाइट और पंखे चेक करें
  • कई बार बाथरूम, किचन या दूसरे कमरों की लाइट जलती रह जाती है
  • अगर घर में कोई नहीं है तो इनका चालू रहना बेवजह बिजली खर्च करता है
विज्ञापन

3 of 5
घर से बाहर जाते समय क्या-क्या उपकरण बंद करके जाने चाहिए? - फोटो : AI Generated
एयर कंडीशनर और कूलर का स्विच बंद करें
  • एसी और कूलर बिजली की अच्छी खपत करने वाले उपकरणों में शामिल हैं
  • घर खाली छोड़ते समय इन्हें रिमोट से बंद करने के साथ ही इनका स्विच भी बंद कर दें
  • इससे स्टैंडबाय मोड में होने वाली संभावित बिजली खपत से बचा जा सकता है

4 of 5
घर से बाहर जाते समय क्या-क्या उपकरण बंद करके जाने चाहिए? - फोटो : AI Generated
गीजर को बंद करना न भूलें
  • सर्दियों में गीजर का इस्तेमाल बढ़ जाता है
  • कई लोग नहाने के बाद इसे बंद करना भूल जाते हैं
  • अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो गीजर का स्विच जरूर बंद करें
  • इसे लगातार चालू छोड़ने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे बिजली की खपत बढ़ती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर से बाहर जाते समय क्या-क्या उपकरण बंद करके जाने चाहिए? - फोटो : AI Generated
चार्जर और टीवी बंद कर दें
  • मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे गैजेट के चार्जर इस्तेमाल के बाद सॉकेट में लगे न छोड़ें
  • चार्जर बिना किसी डिवाइस के भी कुछ परिस्थितियों में बिजली खींच सकते हैं, इसलिए इसका प्लग निकाल दें
  • टीवी को केवल रिमोट से बंद करने की जगह मेन स्विच से बंद करें
  • ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ उपकरण स्टैंडबाय मोड में रहते हैं
  • इसलिए टीवी, सेट-टॉप बॉक्स आदि का पावर स्विच बंद कर दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें