फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Care Tips: मोबाइल न हो जल्दी खराब, इसलिए रखें इन 4 बातों का ध्यान

Sat, 06 Sep 2025 07:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips For Mobile Users: कई बार हमारी एक छोटी गलती के कारण हमारा महंगा मोबाइल खराब हो जाता है। इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि आपका मोबाइल जल्दी खराब न हो इसके लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना होता है।
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल न हो जल्दी खराब, इसलिए रख सकते हैं इन बातों का ध्यान। - फोटो : Adobe Stock
Mobile Care Tips In Hindi: अगर आप देखेंगे तो आज के इस दौर में लगभग हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। कॉल पर बात करनी हो या ऑनलाइन बैंकिंग करनी हो, कोई फिल्म देखनी हो या बिताना हो सोशल मीडिया पर समय आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम मोबाइल फोन के जरिए होते हैं। मार्केट में अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन मौजूद हैं।

ऐसे में लोग अपनी पसंद का और अपनी जरूरत के हिसाब से मोबाइल चुनते हैं। कम दामों से लेकर बेहद अधिक दामों वाले मोबाइल बाजार में मौजूद हैं। वहीं, कई बार देखने में आता है कि लोगों के मोबाइल समय से पहले या बेहद ही जल्द खराब हो जाते हैं। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि हमें वो चीजें पता होनी चाहिए जिनके कारण हमारा मोबाइल जल्दी खराब हो सकता है। तो चलिए जानते हैं मोबाइल को जल्दी खराब होने से कैसे बचा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप उन बातों के बारे में जान सकते हैं जिनका आपको ध्यान रखना होता है। चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल न हो जल्दी खराब, इसलिए रख सकते हैं इन बातों का ध्यान। - फोटो : Adobe Stock
मोबाइल न हो जल्दी खराब, इसलिए रखें इन बातों का ध्यान:-

नंबर 1
  • अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल जल्दी खराब न हो, तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप अपने मोबाइल को रात में चार्जिंग पर लगाकर न सोएं। लोग करते क्या हैं कि मोबाइल को पहले इस्तेमाल करते हैं और फिर रात भर मोबाइल चार्जिंग पर रहता है। पर ऐसा न करें इससे आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी खराब हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल न हो जल्दी खराब, इसलिए रख सकते हैं इन बातों का ध्यान। - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • लोग गीले हाथों से मोबाइल को पकड़ लेते हैं या किसी का कॉल आता है तो गीले हाथों से ही मोबाइल को पकड़कर बात करना शुरू कर देते हैं, लेकिन हम भूल जाते हैं कि थोड़ा सा भी पानी आपके मोबाइल को खराब कर सकता है। इसलिए गीले हाथों से मोबाइल को न पकड़ें। कोशिश करें कि पहले हाथों को सूखा लें और उसके बाद ही मोबाइल का इस्तेमाल करें।

4 of 5
मोबाइल न हो जल्दी खराब, इसलिए रख सकते हैं इन बातों का ध्यान। - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • मोबाइल एक और गलती से खराब हो सकता है जिसमें मोबाइल की स्क्रीन टूट जाती है या मोबाइल कहीं और से भी खराब हो सकता है और वो गलती है मोबाइल पर अच्छी क्लालिटी का कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर न लगवाना। यही नहीं, कई लोग तो अपने मोबाइल पर कवर लगाते ही नहीं हैं। ऐसी गलती न करें, वरना आपका मोबाइल अगर कभी गिरेगा तो ये टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल न हो जल्दी खराब, इसलिए रख सकते हैं इन बातों का ध्यान। - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • लोगों में एक आदत काफी देखी जाती है कि वे मोबाइल को चार्ज करते समय उसका इस्तेमाल करते हैं। कोई मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर किसी से कॉल पर बात करने लगता है, तो कोई मोबाइल को चार्ज पर लगाकर कोई और काम करने लगता है। ऐसा न करें इससे मोबाइल का मदरबोर्ड खराब हो सकता है। इसलिए पहले मोबाइल को चार्ज कर लें और उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें