गर्मी और बारिश के मौसम में घर की दीवारों पर छिपकली दिखना आम बात है। पर घर में अगर छिपकली आ गई है तो ये इसलिए भी परेशान करता है, क्योंकि अगर छिपकली खाने की चीजों में गिर जाए और उस खाने का कोई सेवन कर लें। तो ये काफी खतरनाक हो सकता है।
इसलिए लोग छिपकली को भगाने की हर संभव कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार छिपकली कुछ दिनों में फिर से घर में वापस आ जाती है। आप यहां छिपकली को भगाने के कुछ तरीकों के बारे में जान सकते हैं। चलिए जानते हैं छिपकली भगाने के तरीके क्या हैं...