फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: मोबाइल का स्टोरेज बार-बार हो रहा है फुल? तो ये 4 तरीके आएंगे काम

Fri, 27 Nov 2026 01:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Smartphone Ka Storage Kaise Khali Karien: मोबाइल का स्टोरेज फुल होने पर फोन की स्पीड धीमी हो सकती है और नए फोटो, वीडियो या एप डाउनलोड करने में परेशानी आती है
  • ऐसे में कुछ आसान तरीकों से बिना जरूरी डाटा गंवाए फोन में जगह खाली की जा सकती है
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल स्टोरेज फुल होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Smartphone Storage: आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने या मैसेज भेजने तक सीमित नहीं रह गया है। लोग फोन में फोटो, वीडियो, दस्तावेज और कई तरह के एप रखते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप जैसे एप पर रोजाना आने वाली फोटो और वीडियो भी धीरे-धीरे फोन की मेमोरी भर देते हैं।

कई बार फोन में स्टोरेज कम होने का मैसेज आने लगता है। इसके बाद नए एप डाउनलोड करने, फोटो खींचने या वीडियो रिकॉर्ड करने में परेशानी होती है। कुछ मामलों में फोन की परफॉर्मेंस भी स्लो हो सकती है। ऐसे में अगर आपके स्मार्टफोन में भी स्टोरेज फुल होने की दिक्कत आ रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप फोन में काफी जगह खाली कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल स्टोरेज फुल होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें स्टोरेज खाली?

बेकार पड़े एप हटाएं
  • फोन में कई ऐसे एप होते हैं जिनका इस्तेमाल लंबे समय से नहीं किया गया होता
  • ऐसे में ये एप बेवजह स्टोरेज घेरते रहते हैं
  • इसलिए आप इन बेकार पड़े एप को फोन से हटाकर स्टोरेज खाली कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल स्टोरेज फुल होने पर क्या करें? - फोटो : एआई जनरेटेड
व्हाट्सएप की फालतू फाइलें हटाएं
  • व्हाट्सएप पर आने वाली फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट भी फोन का काफी स्टोरेज इस्तेमाल कर सकते हैं
  • इसके लिए व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज एंड डाटा और फिर मैनेज स्टोरेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • यहां पर बड़ी फाइलों और ज्यादा जगह लेने वाली चैट की जानकारी आपको मिल सकती है
  • ऐसे में आप स्टोरेज खाली करने के लिए उन वीडियो और फोटो को यहां से डिलीट कर सकते हैं जिनकी जरूरत नहीं है

4 of 5
मोबाइल स्टोरेज फुल होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
फोटो और वीडियो का बैकअप लें
  • कई बार फोन में सबसे ज्यादा जगह फोटो और वीडियो घेरते हैं
  • ऐसे में जरूरी फोटो और वीडियो का बैकअप गूगल फोटोज या किसी दूसरे सुरक्षित स्टोरेज माध्यम में ले लें
  • बैकअप पूरा होने के बाद आप मोबाइल से इन फोटोज और वीडियो को हटाकर अच्छा स्टोरेज खाली कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल स्टोरेज फुल होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
फोन का कैशे डाटा क्लियर करें
  • मोबाइल में मौजूद एप्स कैशे डाटा जमा करते रहते हैं
  • समय के साथ यह डाटा काफी जगह घेर सकता है
  • इसलिए आप इसे अपने मोबाइल से हटाकर स्टोरेज खाली कर सकते हैं
  • इसे हटाने के लिए फोन की Settings में जाकर Apps विकल्प खोलें
  • इसके बाद वो एप चुनें जिसका स्टोरेज खाली करना है और फिर Storage में जाकर Clear Cache पर टैप करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें