PM Kisan Installment Delayed Reason: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी देश के पात्र किसानों को आर्थिक मदद देने वाली केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। इसके तहत पात्र किसान परिवार को साल में 6,000 रुपये की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। यह पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है। हालांकि, किस्त मिलने की प्रक्रिया में आधार से जुड़ी जानकारी, बैंक डिटेल, जमीन का रिकॉर्ड और e-KYC जैसी कई चीजों की भूमिका होती है।
बता दें कि इनमें गड़बड़ी पाए जाने पर या जरूरी प्रक्रिया पूरी न होने पर भुगतान में परेशानी आ सकती है। इसलिए आवेदन करने से लेकर लाभार्थी बनने के बाद तक इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है।