फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2-पिन प्लग से क्यों बेस्ट होता है 3-पिन प्लग? जानें कब कौन सा इस्तेमाल करना चाहिए

Sun, 28 Jun 2026 06:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Elctrical Safety Tips: अक्सर हमें अपने घरों के इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज में यह देखने को मिलता है कि कुछ का प्लग 2-पिन होता है और कुछ का 3-पिन। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि 2-पिन प्लग और 3-पिन प्लग में क्या अंतर है।
विज्ञापन
1 of 5
3 Pin Plug vs 2 Pin - फोटो : AI
3 pin plug vs 2 pin: हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाले बिजली के उपकरणों में दो तरह के प्लग देखने को मिलते हैं, पहला दो पिन वाला (2-Pin) और दूसरा तीन पिन वाला (3-Pin) प्लग। बहुत से लोग इसे सिर्फ एक साधारण डिजाइन मानते हैं, लेकिन असल में यह आपकी सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अविष्कार है। 

अक्सर बिजली के भारी उपकरणों के लिए तीन पिन वाले प्लग का ही इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि यह आपको जानलेवा बिजली के झटकों से बचाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि दो पिन के मुकाबले तीन पिन वाला प्लग क्यों बेस्ट होता है और आपको कब किसका इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
थ्री-पिन प्लग में तीसरी पिन का असली काम - फोटो : Adobe Stock
थ्री-पिन प्लग में तीसरी पिन का असली काम
तीन पिन वाले प्लग में ऊपर की ओर एक लंबी और मोटी पिन होती है, जिसे 'अर्थिंग पिन' कहा जाता है। बाकी दो पिन लाइव और न्यूट्रल करंट के लिए होती हैं। यह तीसरी पिन घर की अर्थिंग से जुड़ी होती है, जो किसी भी प्रकार के एक्स्ट्रा करंट को सीधे जमीन के अंदर भेज देती है।
विज्ञापन

3 of 5
बिजली के झटकों से ऐसे बचाती है मोटी पिन - फोटो : Adobe Stock
बिजली के झटकों से ऐसे बचाती है मोटी पिन
जब किसी मेटल बॉडी वाले उपकरण (जैसे फ्रिज या प्रेस) के अंदर का लाइव वायर टूटकर उसकी बॉडी से छू जाता है, तो उपकरण में करंट आ जाता है। ऐसे में थ्री-पिन प्लग उस खतरनाक करंट को आपकी बॉडी में आने के बजाय मोटी पिन के जरिए तुरंत जमीन में भेज देता है और न्यूट्रलाइज कर देता है, जिससे आपको करंट नहीं लगता।

4 of 5
पिन के लंबा और मोटा होने के पीछे का कारण - फोटो : Adobe Stock
पिन के लंबा और मोटा होने के पीछे का कारण
थ्री-पिन प्लग की अर्थिंग पिन को जानबूझकर लंबा बनाया जाता है ताकि प्लग को सॉकेट में डालते समय सबसे पहले अर्थिंग कनेक्ट हो जाए। इसका मोटा होना यह तय करता है कि यह गलती से भी फेस या न्यूट्रल वाले छेद में न घुस सके, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा पूरी तरह टल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानिए कब और कौन सा प्लग इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe Stock
जानिए कब और कौन सा प्लग इस्तेमाल करें
मोबाइल चार्जर या एलईडी बल्ब जैसे कम बिजली और प्लास्टिक बॉडी वाले उपकरणों के लिए 2-पिन प्लग बेस्ट और सुरक्षित है। वहीं दूसरी ओर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर, एसी और आयरन जैसे भारी और मेटल बॉडी वाले हाई-पावर उपकरणों के लिए हमेशा सिर्फ 3-पिन प्लग का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें