फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ceiling Fan Tips: तीन ब्लेड या चार ब्लेड, कौन सा सीलिंग फैन आपके कमरे के लिए है बेस्ट?

Wed, 29 Apr 2026 07:36 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

3 Blade Vs 4 Blade Fan: अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि चार ब्लेड वाला या तीन ब्लेड वाला कौन सा पंखा तेज हवा देता है? आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं साथ ही ये भी जानेंगे कि आपके कमरे के लिए कौन सा पंखा बेस्ट है।
विज्ञापन
1 of 5
3 या 4 ब्लेड, कौन सा सीलिंग फैन है बेस्ट? - फोटो : AI
Best Ceiling Fan For Home: गर्मियों के मौसम में नया पंखा खरीदते समय अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि तीन ब्लेड वाला पंखा बेहतर है या चार ब्लेड वाला। भारत जैसे गर्म देश में पंखे का मुख्य काम हवा को तेजी से नीचे फेंकना और पसीने से राहत दिलाना होता है। सामान्य तौर पर, तीन ब्लेड वाले पंखे वजन में हल्के होते हैं और बहुत तेज गति से घूमते हैं, जो बड़े कमरों के लिए काफी लोकप्रिय हैं।

दूसरी ओर, चार ब्लेड वाले पंखे अपनी सजावट और हवा के भारी प्रवाह के लिए जाने जाते हैं। अगर आप अपनी जरूरतों के हिसाब से सही पंखे का चुनाव करते हैं तो आपको बेहतर ठंड तो मिलेगा ही, साथ ही आपके बिजली के बिल को भी कम कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
3 ब्लेड वाला सीलिंग फैन - फोटो : Adobe Stock
तीन ब्लेड वाले पंखे के फायदे
  • तीन ब्लेड होने के कारण मोटर पर दबाव कम होता है, जिससे यह पंखा बहुत तेज गति (RPM) से घूमता है।
  • ये पंखे बिजली की खपत कम करते हैं और आमतौर पर चार ब्लेड वाले पंखों की तुलना में सस्ते होते हैं।
  • तेज हवा फेंकने की क्षमता के कारण ये भारतीय जलवायु और बड़े ड्राइंग रूम या बेडरूम के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
4 ब्लेड वाला सीलिंग फैन - फोटो : Freepik
चार ब्लेड वाले पंखे की विशेषताएं
  • चार ब्लेड वाले पंखे हवा को धीरे लेकिन अधिक मात्रा में नीचे धकेलते हैं, जिससे हवा का अहसास ज्यादा गहरा और शांत होता है।
  • ये पंखे तीन ब्लेड वाले पंखों के मुकाबले काफी शांत चलते हैं, इसलिए इन्हें लाइब्रेरी या स्टडी रूम के लिए बेहतर माना जाता है।
  • ये पंखे देखने में अधिक स्टाइलिश और आधुनिक होते हैं, जो आपके घर के इंटीरियर और सजावट में चार चांद लगा देते हैं।

4 of 5
आपके कमरे के लिए कौन-सा सीलिंग फैन बेस्ट - फोटो : Adobe Stock
आपके कमरे के लिए कौन सा है बेस्ट?
  • अगर आप चाहते हैं कि पंखा बहुत तेज चले और पूरे बड़े कमरे में हवा पहुंचाए, तो 3 ब्लेड वाला पंखा चुनें।
  • अगर आपके कमरे में एसी (AC) लगा है और आप सिर्फ ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैलाना चाहते हैं, तो 4 ब्लेड वाला पंखा अच्छा विकल्प है।
  • छोटे स्पेस के लिए तीन ब्लेड वाला पंखा ज्यादा प्रभावी रहता है क्योंकि यह कम समय में हवा को सर्कुलेट कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपके कमरे के लिए कौन-सा सीलिंग फैन बेस्ट - फोटो : Adobe Stock
खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
  • हमेशा 5-स्टार रेटिंग वाला पंखा ही खरीदें ताकि बिजली के बिल पर ज्यादा बोझ न पड़े।
  • कमरे के आकार के अनुसार ही पंखे का साइज (जैसे 1200mm) चुनें, वरना पंखा सिर्फ शोर करेगा और हवा नहीं देगा।
  • अच्छी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हमेशा 100% कॉपर वाइंडिंग वाली मोटर वाला पंखा ही खरीदें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें