15 August 2025 Parade Rules: 15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि, हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है क्योंकि इसी दिन भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इसलिए हर साल भारत देश बड़े ही गर्व और शान से 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस दिन लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री देश के नाम संबोधन देते हैं और ध्वजारोहण करते हैं।
इस दौरान लाल किले में बड़ी संख्या में लोग भी जानते हैं और इस दिन के साक्षी बनते हैं। लाल किले में होने वाले इस समारोह में जाने के लिए आपके पास आमंत्रण कार्ड होना जरूरी होता है। वहीं, अगर आप इस बार 15 अगस्त समारोह का हिस्सा बनने लाल किले जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप कौन सी चीजें अपने साथ यहां नहीं ले सकते, क्योंकि सुरक्षा की दृष्टि से कई चीजें प्रतिबंधित होती हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं जिन्हें आप लाल किले में अपने साथ नहीं ले सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...