पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुष्यंत फोगाट समेत दो पहलवानों को चोट लगी है।
विज्ञापन
1 of 14
झड़प के बाद रोतीं विनेश, संगीता और साक्षी
- फोटो : PTI
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार देर रात झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि बारिश की वजह से उन्होंने बेड मंगवाए थे। पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुष्यंत फोगाट समेत दो पहलवानों को चोट लगी है। पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प की कुछ तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 14
जंतर-मंतर पर सुबह की तस्वीर
- फोटो : PTI
जंतर-मंतर की यह तस्वीर आज सुबह की है। पुलिस ने दूर तक उस क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी है। रात में हुई झड़प के बाद किसी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने ऐसा किया है।
विज्ञापन
3 of 14
विनेश और संगीता रोती हुईं
- फोटो : PTI
पुलिस से झड़प के दौरान कुछ पहलवानों को चोट लगने के बाद साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और संगीता फोगाट फूट-फूट कर रो पड़ीं।
4 of 14
दो पहलवान घायल हुए
- फोटो : PTI
पुलिस और पहलवानों के बीच झड़प में पहलवान राकेश यादव का सिर फूट गया। इसके अलावा विनेश के भाई दुष्यंत के भी सिर में चोट आई है। दोनों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
5 of 14
पहलवान का इलाज करते साथी पहलवान
- फोटो : PTI
धरना स्थल पर मौजूद लोग राकेश के जख्म पर मरहम लगाते हुए। पहलवान गीता फोगाट ने भी भाई दुष्यंत पर हमले की निंदा की और ट्वीट कर इसे शर्मनाक बताया।
विज्ञापन
6 of 14
साक्षी, विनेश और संगीता रो पड़ीं
- फोटो : PTI
पुलिस की कार्रवाई से परेशान महिला पहलवानों को लोगों ने और वहां मौजूद महिलाओं ने हौसला देने की कोशिश की।
विज्ञापन
7 of 14
मीडिया से बात करतीं संगीता
- फोटो : PTI
मीडिया से बात करते हुए पहलवान संगीता फोगाट फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से पहलवानों के समर्थन की अपील की।
8 of 14
बजरंग और संगीता
- फोटो : PTI
संगीता के पति बजरंग पूनिया भी उनके साथ मौजूद रहे। संगीत ने ट्वीट कर लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा- हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा जरूरी है। आप सभी जल्द से जल्द जंतर-मंतर पहुंचें
9 of 14
आप नेता सोमनाथ भारती बेड लेकर पहुंचे थे
- फोटो : PTI
पुलिस और पहलवानों के बीच बेड लाने को लेकर झड़प हुई, इसे रोकने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा
10 of 14
पहलवानों और पुलिस में झड़प
- फोटो : PTI
दिल्ली पुलिस के DCP प्रणव तयाल ने अपने बयान में कहा- आप नेता सोमनाथ भारती बिना इजाजत बेड लेकर धरना स्थल पर पहुंच गए। हमने बीच-बचाव किया तो पहलवानों के समर्थक आक्रामक हो गए और ट्रक से बेड निकालने की कोशिश करने लगे। इसके बाद एक मामूली विवाद हुआ।
11 of 14
पुलिस से झड़प के दौरान बजरंग पूनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
झड़प के वक्त बजरंग भी वहीं मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस पर ताकत के इस्तेमाल का आरोप लगाया। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि पुलिस महिलाओं को गाली दे रही है और बृजभूषण के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है।
12 of 14
पहलवान और पुलिस में झड़प
- फोटो : PTI
पहलवान भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर लगातार 12 दिन से धरने पर बैठे हैं। इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई भी होनी है
13 of 14
साक्षी मलिक रोती हुईं (बाएं), महिला पहलवान पुलिस से झड़प के बाद
- फोटो : PTI
पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, वह धरने पर बैठे रहेंगे।
पुलिस के बीच पहलवान पवन कुमार और संगीता फोगाट
- फोटो : PTI
पहलवानों ने कहा कि बारिश के चलते सड़क गीली हो गई थी। महिला पहलवानों का आरोप है कि जब धरना स्थल पर बिस्तर लेकर पहुंचे तो पुलिसवालों ने रोक लिया। नशे में पुलिसवालों ने मारपीट की और अपशब्द कहे। पहले रेसलर्स कह रहे थे कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया।