फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WrestleMania 42 Highlights: रैंडी ओर्टन-कोडी रोड्स में कौन बना चैंपियन? ब्रेकर ने सेथ रॉलिंस का किया बुरा हाल

Sun, 19 Apr 2026 11:20 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस वेगस

सार

रेसलमेनिया 42 की नाइट 1 में कोडी रोड्स-रैंडी ओर्टन का जबरदस्त मुकाबला, पेज की वापसी और बियांका बेलैर की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट जैसे बड़े सरप्राइज देखने को मिले। शानदार मुकाबलों और इमोशनल पलों से भरी यह रात फैंस के लिए यादगार बन गई।
विज्ञापन
रेसलमेनिया-42 - फोटो : WWE/Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेसलिंग के सबसे बड़े मंच रेसलमेनिया के 42वें संस्करण का क्या धमाकेदार आगाज हुआ है। इवेंट के पहले दिन ने फैंस को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लास वेगास के एलिगियेंट स्टेडियम में खेले गए इस इवेंट में 50 हजार से ज्यादा दर्शकों को कड़े मुकाबले, सरप्राइज रिटर्न और भावुक कर देने वाले पलों का जबरदस्त मेल देखने को मिला। इस रात ने साफ कर दिया कि डब्ल्यूडब्ल्यू में कुछ भी कभी भी हो सकता है। अभी रेसलमेनिया का दूसरा दिन बाकी है और इसका सबसे अहम मुकाबला डब्ल्यूडब्ल्यूई हेवीवेट चैंपियन सीएम पंक और ओटीसी यानी रोमन रेंस के बीच होना है।
विज्ञापन

 

कोडी रोड्स की चौंकाने वाली हरकत
अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) टाइटल मैच में कोडी रोड्स फैंस के फेवरेट के तौर पर उतरे थे, लेकिन रिंग में उनका अंदाज बिल्कुल अलग था। उन्होंने मैच के दौरान नियमों को तोड़ते हुए पूरी तरह हील (विलेन) का रूप अपना लिया। कोडी ने आखिरकार जीत हासिल कर ली, लेकिन मैच खत्म होने के बाद रैंडी ओर्टन ने उन्हें अपने अंदाज में करारा जवाब दिया और जोरदार पंट मारकर यह जता दिया कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। कोडी भले ही अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन बन गए हों, लेकिन आखिर में रैंडी ओर्टन टाइटल को हाथ में पकड़े दिखे। पहले दिन का अंत इससे बेहतर नहीं हो सकता था।
 

पेज की वापसी ने लूटी महफिल
इस इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज पेज की वापसी रही। ब्री बेला के साथ टीम बनाकर उन्होंने विमेंस टैग टीम मैच में हिस्सा लिया। मैच में पेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलेक्सा ब्लिस पर रैंपेज मूव लगाकर जीत हासिल की। उनकी वापसी पर दर्शकों का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला और यह पल नाइट-1 का सबसे यादगार मोमेंट बन गया।
 

गुंथर vs रॉलिंस और ब्रेकर का दखल
गुंथर और सेथ रॉलिंस के बीच मुकाबला नाइट का सबसे बेहतरीन मैच माना गया। दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त फाइट दी, लेकिन तभी ब्रॉन ब्रेकर ने एंट्री लेकर सबको चौंका दिया। रेफरी की नजर बचाकर ब्रेकर ने रॉलिंस पर हमला किया, जिससे गुंथर को फायदा मिला और उन्होंने चोकहोल्ड लगाकर जीत अपने नाम कर ली।
 

बियांका बेलैर का भावुक एलान
नाइट-1 का सबसे भावुक पल तब आया जब बियांका बेलैर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने घोषणा की कि वह अपने पति मोंटेज फोर्ड के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। यह पल पूरे एरिना के लिए बेहद खास बन गया और डब्ल्यूडब्ल्यू ने उन्हें इस खबर को साझा करने के लिए सबसे बड़ा मंच दिया।
 

नाइट-1 के सभी नतीजे
  • द उसोज-एलए नाइट ने द विजन-आईसो स्पीड को हराया। 
  • जैकब फाटू ने ड्रू मैकेंटायर को हराया। 
  • पेज-ब्री बेला की जोड़ी ने चार्लोट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस की जोड़ी, निया जैक्स-लीजेंड की जोड़ी और बेली-वालकारिया की जोड़ी को हराया।
  • बेकी लिंच ने एजे ली को विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल मैच में हराया। 
  • गुंथर ने सेथ रॉलिंस को हराया।
  • लिव मॉर्गन ने स्टेफनी वाकेर को हराकर विमेंस वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। 
  • कोडी रोड्स ने रैंडी ओर्टन को हराया और अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन बने।



 
विज्ञापन

रेसलमेनिया नाइट-2 पर होने वाले मुकाबले
 
  • ओबा फेमी vs ब्रॉक लेस्नर 
  • इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप (लैडर मैच): पेंटा (मौजूदा चैंपियन) vs जेवोन इवांस vs ड्रैगन ली vs जेडी मैकडोना vs रूसेव vs रे मिस्टीरियो
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई विमेंस चैंपियनशिप: जेड कार्गिल (मौजूदा चैंपियन) vs रिया रिप्ली
  • यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप: सैमी जेन (मौजूदा चैंपियन) vs ट्रिक विलियम्स
  • फिन बैलर vs डोमिनिक मिस्टीरियो
  • वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप: सीएम पंक (मौजूदा चैंपियन) vs रोमन रेंस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें