मनिका बत्रा
- फोटो : ANI
मनिका ने किस नियम के उल्लंघन का आरोप लगाया?
मनिका बत्रा का कहना है कि उन्हें फेडरेशन की ओर से बताया गया कि पूरी चयन प्रक्रिया नियमों के अनुरूप हुई, लेकिन उनके पास मौजूद दस्तावेज कुछ और कहानी बताते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एशियन गेम्स टीम का चयन नौ सदस्यीय चयन समिति ने किया, जबकि टीटीएफआई के संविधान के अनुच्छेद 24(C)(j) के अनुसार किसी भी उपसमिति में सात से अधिक सदस्य नहीं हो सकते।
मनिका ने अपने बयान में कहा, 'मेरी किस्मत का फैसला नौ सदस्यीय समिति ने किया, लेकिन मुझे बताया जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया संविधान और नियमों के अनुसार हुई।' उन्होंने कहा कि अब वह इस मामले का फैसला जनता पर छोड़ती हैं, खासकर उन लोगों पर जो हमेशा कहते हैं कि नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए।