मिलोस राओनिच से हारकर अलेक्जेंडर ज्वेरेव आस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर हो गए हैं। जर्मनी के चौथी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव को दुनिया के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी कनाडा के राओनिच ने 6-1, 6-1, 7-6 से हराया।
विज्ञापन
2 of 5
Alexander Zverev
दोनों खिलाड़ियों के बीच रॉड लेवर एरेना में खेले गया यह मुकाबला करीब दो घंटे तक चला। राओनिक मैच की शुरुआत से बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। उन्होंने पहले दो सेट में ज्वेरेव को बिल्कुल भी टिकने नहीं दिया और फोर हैंड का सही उपयोग करते हुए बढ़त बना ली।
विज्ञापन
3 of 5
Alexander Zverev
ज्वेरेव ने तीसरे सेट में ने वापसी करने की कोशिश जरूर की और सेट में टाई-ब्रेकर में गया, लेकिन यहां भी राओनिक ने 7-5 से बाजी मारी। स्टार खिलाड़ी ज्वेरेट यह बर्दाश्त नहीं कर पाए।
4 of 5
Alexander Zverev
कनाडा के खिलाड़ी ने इस मैच में 15 एस लगाए और 45 विनर दागे जबकि ज्वेरेव ने केवल छह एस और 21 विनर लगाए। मैच हारने के बाद एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पटक-पटक कर अफना टेनिस रैकेट तोड़ डाला।
ज्वेरेव के रैकेट तोड़ने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि ज्वेरेव ने इस मेगा टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत की थी, लेकिन कोर्ट में उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिला।