रोमानियन टेनिस स्टार खिलाड़ी सिमोना हालेप ने एक बेहद हैरान कर देने वाले खुलासा किया है। इस 26 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी का कहना है कि दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने लिए उन्होंने ब्रेस्ट सर्जरी (स्तन सर्जरी) करवाई थी।
विज्ञापन
2 of 5
सिमोना हालेप
स्पोर्ट्स इल्युस्ट्रेटेड को दिए एक इंटरव्यू में सिमोना ने बताया कि यह सर्जरी उनके खेल के लिए दिए गए अब तक के सबसे बड़े बलिदानों में से एक है। हालेप ने कहा कि मौजूदा दौर में दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी होना किसी के लिए भी गर्व की बात है।
विज्ञापन
3 of 5
सिमोना हालेप
- फोटो : eurosports
टेनिस कोर्ट में खेलते वक्त बड़े स्तन की वजह से मुझे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसी वजह से मैंने स्तन का साइज कम करने के लिए सर्जरी करवाई थी।
4 of 5
सिमोना हालेप
बता दें कि फ्रेंच ओपन में हिस्सा लेने के लिए हालेप इस समय पेरिस गई हुई हैं। हालेप साल 2014 और 2017 में टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हार गई थीं। इस हार का सदमा वह आज तक नहीं भूल पाई हैं।
बता दें कि हालेप ने जूनियर लेवल पर यह टूर्नामेंट जीता हुआ है। उन्होंने कहा, 'इस खेल से मेरा काफी गहरा जुड़ाव है और कोर्ट पर बिताए गए अपनी जिंदगी के सबसे अनमोल पलों को शायद ही मैं कभी भूल पाऊं।'