फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा नहीं खेल पाएंगी ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018, ये है वजह

Sun, 17 Dec 2017 07:46 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सानिया मिर्जा
भारतीय स्टार टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। दरअसल, उनके घुटने में चोट लगी है और उसे ठीक करने के लिए उन्हें सर्जरी की जरूरत है। 
विज्ञापन

2 of 5
सानिया मिर्जा - फोटो : PTI
सानिया ने इस बात की जानकारी जयदीप मुखर्जी अकादमी में आयोजित प्रेमजीत लाल इन्विटेशनल टेनिस टूर्नामेंट के दौरान दी। सानिया ने कहा, 'मुझे घुटने में ऐसी जगह चोट लगी है, जिसे जम्पर्स नी कहते हैं। इसमें बहुत दर्द होता है। उन्होंने कहा कि मुझे चलने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इस हालत में उनके लिए खेलना काफी दर्दनाक है। मैं सीधी दौड़ सकती हूं लेकिन मुझे मूवमेंट में परेशानी होती है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
सानिया मिर्जा
सानिया ने कहा, 'मुझे डॉक्टरों ने कहा था कि पहले दो महीने हम देखते हैं इसके बाद इस पर फैसला लिया जाएगा कि सर्जरी से ये चोट ठीक होगी या फिर सिर्फ इंजेक्शन से। हालांकि, दो महीने बाद भी मेरे दर्द में कोई फर्क नहीं है। अब मुझे लगता है कि इसके लिए सर्जरी की जरूरत है। मेरी वापसी कब होगी इस पर मैं कुछ साफ नहीं कह सकती लेकिन मैं ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं ले पाउंगी। सर्जरी ठीक होने में कम से कम दो महीने का वक्त तो लग सकता है।'

4 of 5
सानिया मिर्जा - फोटो : Instagram
जब सानिया से अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे में आपको स्पष्ट नहीं बता पाऊंगी, लेकिन निश्चित तौर पर मैं अगले साल ऑस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा नहीं ले पाऊंगी। टेनिस कोर्ट में वापसी करने में समय लगेगा। हमेशा लोग हमसे अपने भविष्य के कार्यक्रम के बारे में पूछते हैं लेकिन एक खिलाड़ी की हैसियत से मैं हमेशा कहती हूं कि हमें अपने स्वास्थ्य के बारे में कुछ पता नहीं होता। मुझे नहीं पता कि उस वक्त मैं कहां रहूंगी। अभी इसमें एक साल का वक्त है और ये लंबा समय है कुछ भी हो सकता है। हालांकि मैं आशा करती हूं कि मैं स्वस्थ्य रहूं और खेल सकूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सानिया मिर्जा
बता दें कि सानिया ने साल  2016 में मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया ओपन का डबल्स खिताब जीता था, जबकि 2009 में वह मिक्स्ड डबल्स में चैंपियन रही थीं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें