फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा वापसी को तैयार, 26 किलो वजन घटाकर अब हो गई इतनी फिट

Fri, 02 Aug 2019 09:14 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कहा है कि अपने कैरियर में वह इतना कुछ हासिल कर चुकी है कि अब दूसरी पारी में उन्हें ‘कुछ साबित नहीं करना’ है और वह जनवरी 2020 तक वापसी की कोशिश में है। मां बनने के बाद दो साल से अधिक समय के ब्रेक के बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की तैयारी कर रही 32 बरस की सानिया रोज चार घंटे अभ्यास करती है और 26 किलो वजन कम कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 7
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
अपने सुनहरे करियर में सानिया ने छह युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीते और विश्व रैंकिंग में नंबर एक तक पहुंची। इसके अलावा स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस के साथ डब्ल्यूटीए सर्किट पर कई खिताब जीते। सानिया ने प्रेस ट्रस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैने अपने करियर में इतना कुछ हासिल किया है कि कभी सोचा भी नहीं था। अब अगली पारी में जो होगा, वह मेरे लिए बोनस होगा। मुझे लग रहा था कि अगस्त तक वापसी कर सकूंगी लेकिन अब जनवरी में संभावना लग रही है।’
विज्ञापन

3 of 7
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘मेरा बेटा इजहान मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। यदि मैं वापसी कर सकी तो यह शानदार होगा। मेरा बेटा फिर से फिट होने के लिये मेरी प्रेरणा रहा है। यदि मैं वापसी करती भी हूं तो मुझे कुछ साबित नहीं करना है। वापसी का एकमात्र कारण होगा कि मुझे खेलना पसंद है।’

4 of 7
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया ने कहा, ‘मैने ऐसा इसलिए कहा कि अभी देखना है कि मेरा शरीर कैसा रहता है। अगले दो महीने में पता चल जाएगा। पूरी तरह फिट नहीं होने पर मैं नहीं खेलूंगी। वापसी करके चोटिल होने का कोई मतलब नहीं है।’
विज्ञापन

5 of 7
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
मां बनने के बाद बहुत सी खिलाड़ी सफल नहीं रही है। सिर्फ मार्गरेट कोर्ट, इवोने गूलागोंग और किम क्लाइटजर्स ने मां बनने के बाद खिताब जीता। मौजूदा पीढी में मां बनने के बाद कुछ ही शीर्ष 50 में आ सकीं लेकिन अमेरिका की सेरेना विलियम्स मातृत्व के बाद भी नौवीं रैंकिंग पर है।
विज्ञापन

6 of 7
सेरेना विलियम्स
सानिया ने कहा, ‘वापसी के लिए काफी प्रेरणा है लेकिन सेरेना जैसे खिलाड़ियों को मां बनने के बाद ग्रैंडस्लैम खेलते देखना अच्छा लग रहा है। वह काफी प्रेरक है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं पहले की तरह मजबूत महसूस कर रही हूं, लेकिन अभी भी घुटने में दिक्कत है। यह पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। मुझे गर्भवती होने से पहले घुटने में चोट लगी थी और यही वजह है कि 2017 के आखिर में मैने खेलना छोड़ दिया था।’ अपनी ट्रेनिंग के बारे में सानिया ने कहा,‘मैं रोज तीन चार घंटे दो सत्र में फिटनेस पर काम कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सानिया मिर्जा
टेनिस के लिए यह और ज्यादा है। पहले फोकस वजन कर करने पर था, लेकिन अब पहले की तरह कड़ा अभ्यास शुरू हो गया है। अपेक्षाएं तो बहुत है, लेकिन अगर मैं वापसी कर सकी तो टोक्यो ओलंपिक पर नजर होगी।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें