फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा को घुटने में लगी है चोट, अब आ गई है बड़ा फैसला लेने की घड़ी

Sun, 12 Nov 2017 12:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
सानिया मिर्जा - फोटो : indian express
भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने कहा है कि वो घुटने की चोट से जूझ रही हैं और जल्द ही यह फैसला लेंगी कि सर्जरी कराना है या नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
सानिया मिर्जा - फोटो : PTI
सानिया ने कहा, 'यह मुश्किल साल था क्योंकि जोड़ीदार चोटिल हो रहे थे, लेकिन अब मुझे भी घुटने में चोट लगी है। मैंने एक महीने से टेनिस का अभ्यास नहीं किया है। मैंने कुछ सप्ताहों से आराम किया  है ताकि इसकी आदि हो जाऊं। अब मुझे देखना होगा की सर्जरी कराना होगी या नहीं क्योंकि थोड़ी तकलीफ हो रही है।'
विज्ञापन

3 of 5
सानिया मिर्जा - फोटो : Bollywood Shaadi
सानिया ने इसके साथ ही रैंकिंग में टॉप-10 में रहने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'मुझे इस साल में खुशी इस बात की है कि टॉप-10 रैंकिंग में शामिल हूं।' भारत की शीर्ष महिला डबल्स खिलाड़ी सानिया ने साल की शुरुआत नंबर-1 रैंकिंग के साथ की थी, लेकिन उन्होंने नंबर-9 पर रहकर साल का अंत किया।

4 of 5
महेश भूपति - फोटो : twitter
वहीं भारत के नॉन-प्लेयिंग डेविस कप कप्तान महेश भूपति ने कहा कि युवा रामकुमार रामनाथन कुछ ही समय में शीर्ष-100 में अपनी जगह बना लेंगे। उन्होंने कहा, 'युकी भांबरी चोटिल है, लेकिन जल्द ही कोर्ट पर वापसी करेंगे। रामकुमार रामनाथन का सीजन शानदार रहा है और अगले दो साल उनके लिए काफी शानदार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामकुमार रामनाथन - फोटो : twitter
भूपति ने कहा, 'रामकुमार युवा हैं इसलिए हमें उन्हें कुछ समय देने की जरुरत है। उन्हें अच्छा कोच मिला है और वो एमिलियो सांचेज के साथ कम्फर्टेबल भी हैं। इसलिए कुछ ही समय में वो टॉप-100 में जगह बना लेंगे।' बता दें कि 23 वर्षीय रामनाथन अभी एटीपी की मेंस सिंगल्स रैंकिंग में 148वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें