फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल का पहला खिताब जीतकर भी हारीं सानिया!

Sun, 08 Jan 2017 09:57 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
सानिया मिर्जा
लगातार दूसरे साल का अंत विश्व की नंबर एक खिलाड़ी के रूप में करने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के लिए अच्छी रही है। उन्होंने अपनी नई साथी अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ ब्रिस्बेन ओपन में डबल्स का टाइटल जीत लिया लेकिन जीत के साथ ही सानिया अपनी ही साथी से हार गईं। 

 
विज्ञापन

साल का पहला खिताब जीतकर भी हारीं सानिया!

2 of 3
सानिया मिर्जा
सानिया और बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी ने ब्रिस्बेन ओपन के फाइनल में एकातेरिना मकारोव और एलीना वेस्लीना की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात दी। लेकिन इस जीत के बाद वह अपनी ही पार्टनर से हार गईं। इस जीत के बाद सानिया की जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स सानिया को पीछे छोड़ महिला युगल रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज हो गईं। इस आसान जीत का सानिया को फायदा नहीं मिला। और उन्हें जीत के बावजूद दूसरे पायदान पर खिसकना पड़ा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

साल का पहला खिताब जीतकर भी हारीं सानिया!

3 of 3
सानिया मिर्जा
सानिया पिछले 91 सप्ताह से दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनी हुई थीं। सानिया ने बयान दिया कि मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे मैं मिस वर्ल्ड का नंबर एक ताज किसी और को सौंप रही हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें