फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकाबले से पहले ही डिनर के वक्त गर्लफ्रेंड को कर दिया प्रपोज

Thu, 15 Sep 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Saketh Myneni - फोटो : Twitter
अमूमन खिलाड़ी मैच या टूर्नामेंट में जीत के बाद ही रोमांटिक अंदाज में दिखते हैं और शादी के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हैं, लेकिन यहां तो मैच से पहले ही यह हो गया। मुकाबला शुरू होने से पहले डिनर के लिए जाने के दौरान खिलाड़ी ने प्रपोज कर दिया।
विज्ञापन

मुकाबले से पहले ही डिनर के वक्त गर्लफ्रेंड को कर दिया प्रपोज

2 of 4
Saketh Myneni, - फोटो : Twitter
यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है वह हैं साकेत मायेनी। टेनिस के एकल खिलाड़ी साकेत ने बुधवार की रात डेविस कप से पहले आधिकारिक डिनर पार्टी के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड श्रीलक्ष्मी अनुमोलू को प्रपोज कर दिया। लक्ष्मी के लिए यह बेहद सरप्राइज क्षण था, शुरू में उसे विश्वास नहीं हुआ फिर उन्होंने इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।   
विज्ञापन

मुकाबले से पहले ही डिनर के वक्त गर्लफ्रेंड को कर दिया प्रपोज

3 of 4
Saketh Myneni - फोटो : Twitter
साकेत मायेनी की गर्लफ्रेंड लक्ष्मी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। दूसरी ओर, अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को इस मामले में कोई आइडिया नहीं था, लेकिन आईटीए ने तुरंत इन युगल के लिए केक की व्यवस्था कराई। इस मौके पर महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस भी मौजूद थे। उन्होंने ट्वीट किया कि उन्होंने पहली बार डेविस कप मुकाबले के दौरान इस तरह शादी का प्रस्ताव देखा है।
विज्ञापन

मुकाबले से पहले ही डिनर के वक्त गर्लफ्रेंड को कर दिया प्रपोज

4 of 4
Saketh Myneni - फोटो : Twitter
साकेत के लिए टेनिस में उनका अब तक का सबसे शानदार समय चल रहा है। इस हफ्ते जारी नई एटीपी रैंकिंग में वह अपनी श्रेष्ठ 137वीं रैंकिंग पर आ गए हैं। साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में वह क्वालीफाई करने में कामयाब रहे थे। और अब उन्हें डेविस कप में स्पेन जैसी बड़ी टीम और दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें