बीजिंग ओलंपिक (2008) में स्वर्ण पदक और 20 ग्रैंडस्लैम विजेता रोजर फेडरर आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। विंबलडन के सबसे मजबूत दावेदार रोजर फेडरर दुनिया के सबसे दिग्गज टेनिस सितारों में शीर्ष पर हैं। नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और एंडी मर्रे जैसे स्टार खिलाड़ी भी फेडरर के कलात्मक खेल के मुरीदा हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी पांच दिलचस्प बातें...
विज्ञापन
2 of 6
रॉजर फेडरर
- फोटो : twitter
रोजर फेडरर 8 अगस्त 1981 को स्विट्जरलैंड के बसेल में हुआ था। फेडरर बेशक एक स्विस खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान काफी अच्छा है। वह अंग्रेजी, जर्मन, स्विस और फ्रेंच भी जानते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
federer
बहुत कम लोगों की यह बात पता है कि फेडरर चार जुड़वां बच्चों के पिता हैं। उनकी पत्नी मिर्का वावर्नीक ने 23 जुलाई 2009 को जुड़वां बेटियों माला रोज और चार्लेन रिवा को जन्म दिया था। इसके बाद 6 मई 2014 फेडरर दो जुड़वां बेटों लियो और लैननर्ट के पिता बने।
4 of 6
रोजर फेडरर
फेडरर के अलावा कोई भी अन्य पुरुष खिलाड़ी नंबर-1 पायदान पर इतने लंबे समय तक बरकरार नहीं रहा। एटीपी की मौजूदा रैंकिंग में भी यह 37 वर्षीय खिलाड़ी सिर्फ नडाल से पीछे दूसरे स्थान पर है। फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब (6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 8 विम्बलडन, 5 अमरीकी ओपन) जीते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
federer
फैंस को बता दें कि फेडरर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। एक अच्छे टेनिस खिलाड़ी के साथ-साथ फेडरर बेहतरीन पियानो प्लेयर भी हैं।
फेडरर अभी तक कुल 29 बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंच चुके हैं। जिसमें उन्होंने 19 बार जीत दर्ज की है। 2003 से 2008 के बीच उन्होंने सबसे ज्यादा 13 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है।