दुनिया के नंबर एक सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बेहतरीन टेनिस का नजारा पेश करते हुए रविवार को फाइनल में राफेल नडाल को 6-3, 6-2, 6-3 से मात दी और रिकॉर्ड सातवां ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
2 of 7
राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच
जोकोविच ने पूरे मैच के दौरान स्पेन के दूसरे वरीय खिलाड़ी पर दबदबा बनाए रखा और महज दो घंटे चार मिनट तक चले मुकाबले को जीतकर रॉड लावेर एरेना में अपना 15वां ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल कर लिया।
विज्ञापन
3 of 7
नडाल और मारिया
बता दें कि एक मामले में दोनों ही खिलाड़ियों की किस्मत लगभग एक जैसी है। दरअसल नडाल की गर्लफ्रेंड क्सिस्का और जोकोविच की पत्नी जेलेना ज्यादातर मौकों पर अपने पार्टनर का हौसला बढ़ाने कोर्ट में मौजूद होती हैं।
4 of 7
नोवाक जोकोविच और जेलिना रिस्टिक
- फोटो : Zimbio
नोवाक और जेलेना सेकंडरी स्कूल से एक दूसरे के साथ हैं और दोनों ने साल 2014 में शादी रचाई थी। दोनों 2005 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2013 में दोनों ने सगाई की थी।
विज्ञापन
5 of 7
novak djokovic
जोकोविच एक फाउंडेशन भी चलाते हैं जो बेसहारा और गरीब की मदद करती है। अनाथालयों और चर्चों में पल रहे बच्चों को उनकी फाउंडेशन वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। जेलेना उनके फाउंडेशन की डायरेक्टर भी हैं।
विज्ञापन
6 of 7
राफेल नडाल
वहीं, नडाल की गर्लफ्रेंड क्सिस्का पेरेलो एक इंश्योरेंस पॉलिसी वर्कर हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में वह नडाल का मुकाबला देखने के लिए पहुंची थीं।
क्सिस्का राफेल नडाल के फाउंडेशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी हैं, जो नडाल ने करीब 10 साल पहले लॉन्च किया था। दोनों को बच्चों से काफी प्यार है, लेकिन अभी तक दोनों ने माता-पिता बनने के बारे में नहीं सोचा है।