फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में उतरने से पहले क्यों घास खाते हैं जोकोविच, जानें उनके बारे में 6 अजीबोगरीब बातें

Mon, 28 Jan 2019 12:39 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
novak djokovic
दुनिया के नंबर एक सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बेहतरीन टेनिस का नजारा पेश करते हुए रविवार को फाइनल में राफेल नडाल को 6-3, 6-2, 6-3 से मात दी और रिकॉर्ड सातवां ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीत लिया। अपने करियर का 15वां ग्रैंड स्लैम जीतते ही सोशल मीडिया पर जोकोविच काफी ट्रेंड कर रहे हैं। क्या आप उनके बारे में ये 6 अजीबोगरीब बातें जानते हैं?
विज्ञापन

2 of 7
novak djokovic
सर्बिया के इस महान टेनिस प्लेयर ने चार वर्ष की उम्र में पहली बार टेनिस रैकेट हाथ में लिया। जोकोविच के पिता ने उन्हें यह रैकेट लाकर दिया था।
विज्ञापन

3 of 7
novak djokovic
जोकोविच एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी होने के बावजूद एक टैलेंटेड व्यक्ति भी हैं। जोकोविच सर्बियाई भाषा के अलावा इटली, जर्मनी और इंग्लिश भाषा भी काफी अच्छे से समझते हैं।

4 of 7
नोवाक जोकोविच
नोवाक जोकोविच एक अच्छे इंसान भी हैं। जोकोविच एक फाउंडेशन भी चलाते हैं जो बेसहारा और गरीब की मदद करती है। अनाथालयों और चर्चों में पल रहे बच्चों को उनकी फाउंडेशन वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
novak djokovic
सुनकर शायद अजीब लगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विंबलडन के दौरान जोकोविच हमेशा कोर्ट पर लगी घास को खाते हैं। उनका कहना है कि इसका स्वाद काफी मीठा होता है।
विज्ञापन

6 of 7
नोवाक जोकोविच
टेनिस कोर्ट के अलावा जोकोविच एक म्यूजिक एलबम के वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। यह एलबम मशहूर पॉप सिंगर मार्टिन सॉल्वे ने बनाया था। सर्बिया का एक मशहूर बैंड जोना बी उन्हें एक गाना 'द जोकर' भी डैडिकेट कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
novak djokovic
रैकेट के अलावा जोकोविच को जानवरों खासतौर पर कुत्ते से भी काफी मोहब्बत है। वह जहां जाते हैं अपने पालतू डॉगी को साथ लेकर जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें