फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरर ने जीता 8वां विंबलडन ख़िताब, जानिए उनसे जुड़ी 8 रोचक बातें

Mon, 17 Jul 2017 12:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 10
विंबलडन ट्रॉफी को चूमते हुए रोजर फेडरर - फोटो : twitter
रोजर फेडरर ने रविवार को विंबलडन 2017 के सेंटर कोर्ट पर क्रोएशिया के मारिन सिलिक को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 और 6-4 से हराकर 8वीं बार खिताब जीता। फेडरर के करियर का ये 19वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। उल्लेखनीय है कि फेडरर ने 2017 विंबलडन खिताब बिना एक भी सेट गंवाए जीता। वो टूर्नामेंट में अजय रहकर विजेता बने।
विज्ञापन

2 of 10
अपने आंसू नहीं रोक सके फेडरर - फोटो : twitter handle-D19V
मैच के बाद फेडरर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो टेनिस के लीजेंड कहलाएंगे। फेडरर इस दौरान अपने आंसुओ को रोक नहीं पाए और टॉवल से बार-बार मुंह पोछते रहे। पता हो कि फेडरर को ईएसपीएन ने 2016 में महान टेनिस खिलाड़ी घोषित किया था। आज हम आपको फेडरर के बारे में 8 रोचक जानकारियां बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 10
2003 विंबलडन के चैंपियन रोजर फेडरर - फोटो : sportige
स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने पहली बार प्रो टेनिस साल 1998 में खेला था। इसके बाद उन्होंने 2003 में पहली बार विंबलडन की ट्रॉफी को चूमा था। तब उन्होंने फाइनल में मार्क फिलिपोसिस को 7-6 (7-5), 6-2, 7-6 (7-3) से हराया था। 

4 of 10
रोजर फेडरर - फोटो : twitter
फेडरर ने ब्रिटेन के विलियम रेनशॉ और अमेरिका के पीट सैम्प्रास के 7-7 विंबलडन खिताब जीतने के रिकॉर्ड को 2017 विंबलडन में ध्वस्त किया। ये फेडरर के करियर का 8वां विंबलडन ख़िताब है। इससे पहले 2001 में विंबलडन में चार बार के चैंपियन पीट सैम्प्रास को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था, जो उनके करियर की बड़ी उपलब्धि थी।
विज्ञापन

5 of 10
रोजर फेडरर - फोटो : Reuters
फेडरर ने पुरुषों में सबसे ज्यादा 19 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते। उन्होंने 8 विंबलडन खिताब, रिकॉर्ड 5 यूएस खिताब, 5 ऑस्ट्रेलियन ओपन और एक बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता।
विज्ञापन

6 of 10
रोजर फेडरर - फोटो : PTI
फेडरर एकमात्र खिलाडी हैं, जिन्होंने दो ग्रैंडस्लैम लगातार पांच बार जीते। उन्होंने 2003 से 2007 तक विंबलडन जबकि 2004 से 2008 तक यूएस ओपन का खिताब जीता। इसके अलावा वो विंबलडन के फाइनल में 11 बार फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

7 of 10
रोजर फेडरर - फोटो : getty
फेडरर एकमात्र पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 5-5 बार तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते। उन्होंने घास पर होने वाले विंबलडन, हार्ड कोर्ट वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन और हार्ड कोर्ट पर होने वाले यूएस ओपन में ये अनोखी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करा रखी है। 

8 of 10
रोजर फेडरर के नाम का स्टाम्प - फोटो : club pimble
2007 में रोजर पहले जीवित स्विस नागरिक बने, जिनके नाम का स्विस स्टाम्प बना। इसके अलावा जर्मनी में भी फेडरर की काफी लोकप्रियता है और इसी का असर है कि हाले नाम की एक स्ट्रीट का नाम रोजर फेडरर एली रखा गया।

9 of 10
चैंपियन रोजर फेडरर - फोटो : twitter
फेडरर ने एटीपी रैंकिंग में रिकॉर्ड 302 सप्ताहों तक शीर्ष स्थान पर कब्जा कर रखा था। ये भी ध्यान रहे कि फेडरर 2002 से नवंबर 2016 तक टॉप-10 रैंकिंग में शामिल रहे।
विज्ञापन

10 of 10
बच्चों के साथ रोजर फेडरर - फोटो : club pimble
रोजर फेडरर चैरिटी में भी काफी सक्रिय हैं। उनकी मां दक्षिण अफ्रीका में पली-बढ़ी है, जिसकी वजह से उनका इस देश से काफी लगाव है। रोजर फेडरर की फाउंडेशन जरुरतमंद बच्चों को खाने, रहने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें