फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aus Open: जीत के बाद बोले जोकोविच, फेडरर को मैंने 20 फीसदी ज्यादा बेहतर खिलाड़ी बनाया

Thu, 30 Jan 2020 08:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
नोवाक जोकोविच ने अपने चोटिल प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर की उम्मीदों पर पानी फेरकर गुरुवार को रिकॉर्ड आठवीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में जगह बनाई और 17वें ग्रैंडस्लैम खिताब की तरफ कदम बढ़ाए। 
 
विज्ञापन

2 of 7
रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच - फोटो : अमर उजाला
इन दोनों के बीच 50वें मुकाबले में सर्बियाई खिलाड़ी ने शुरुआत में थोड़ा ढिलाई बरती लेकिन जल्द ही दबदबा बना दिया और स्विट्जरलैंड के दिग्गज को 7-6 (7/1), 6-4, 6-3 से हराया। जोकोविच फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम या सातवीं रैंकिंग के जर्मन अलेक्सांद्र जेवरेव से भिड़ेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
नोवाक जोकोविच - फोटो : social Media
फाइनल में रिकॉर्ड जोकोविच के पक्ष में रहा। इससे पहले उन्होंने यहां सातों बार फाइनल में जीत दर्ज की। यही नहीं रविवार को जीत दर्ज करने पर सर्बियाई दिग्गज फिर से नंबर एक रैंकिंग पर काबिज हो जाएगा क्योंकि राफेल नडाल क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाये थे। 

4 of 7
नोवाक जोकोविच - फोटो : पीटीआई
मौजूदा चैंपियन जोकोविच ने 26वीं बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने के बाद कहा, 'आज कोर्ट पर उतरने के लिए रोजर का आभार क्योंकि वह वास्तव में चोटिल था और यहां तक कि अच्छी तरह से मूवमेंट भी नहीं कर पा रहा था। उसने पहले सेट में अच्छी शुरुआत की और मैं थोड़ा नर्वस था। मेरे लिए पहला सेट जीतना महत्वपूर्ण था। मानसिक रूप से मैं उसके बाद सहज हो गया था।'
विज्ञापन

5 of 7
नोवाक जोकोविच - फोटो : pti
जोकोविच ने आगे कहा, 'मैंने फेडरर को 20 फीसदी ज्यादा बेहतर खिलाड़ी बनाया। दो मेरे सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं राफा और रोजर। इनसे मुझे अपना खेल समझने में मदद मिलेगी। 2008 में पहला ग्रैंड स्लैम जीता। इसके बाद तीन साल तक इनसे हारता रहा। मेहनत विश्वास करना पड़ा ताकि इन्हें हराया जा सके।

विज्ञापन

6 of 7
नोवाक जोकोविच - फोटो : Social media
मेलबर्न में यह चौथा अवसर है जबकि जोकोविच ने सेमीफाइनल में फेडरर को हराया। इससे पहले 2008, 2011 और 2016 में भी उन्होंने फेडरर को सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ने दिया था। यहां 2018 में खिताब जीतने वाले फेडरर ग्रोइन की चोट के बावजूद कोर्ट पर उतरे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
वह टेनिस सैंडग्रेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में चोटिल हो गये थे। उन्हें मैच से पहले अपने दाएं पांव के ऊपरी हिस्से में पट्टी बांधे हुए देखा गया था और यह भी कहा जा रहा था कि वह मैच से हट सकते हैं। लेकिन यह 38 वर्षीय खिलाड़ी ऐसी प्रकृति का नहीं है। उन्होंने अपने करियर में केवल चार बार विरोधी खिलाड़ी को वाकओवर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें