फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के सुनहरे करियर को छोड़ थामा टेनिस का दामन, आज दुनिया को इस स्टार पर गर्व

Mon, 21 Jan 2019 11:55 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ash barty
ऑस्ट्रेलिया की टेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने रूस की सुंदरी और टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा के खिलाफ ऑस्ट्रेलियन ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। बार्टी ने उन्हें 2 घंटे 22 मिनट चले मैच में 4-6, 6-1, 6-4, से हराकर क्वार्टर-फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

2 of 5
ash barty
इसी के साथ बार्टी ऑस्ट्रेलियन ओपन के वूमेंस सिंगल्स ईवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले पहली लोकल टेनिस प्लेयर बन गई हैं। 22 साल की इस युवा टेनिस खिलाड़ी की आज हर कोई तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
ash barty
हालांकि बहुत कम लोगों को पता होगा कि बार्टी न सिर्फ एक टेनिस प्लेयर हैं, बल्कि एक क्रिकेटर भी हैं। इस जीत के बाद बार्टी ने बताया कि आखिरी उन्होंने क्रिकेट के मैदान को छोड़ टेनिस कोर्ट पर कदम रखना सही समझा।

4 of 5
ash barty
बार्टी ने बताया कि एक वक्त था जब वह क्रिकेट में काफी स्ट्रगल कर रही थीं। आखिरकार साल 2014 में उन्होंने घोषणा कर दी कि अब वह क्रिकेट की जगह टेनिस में अपना करियर खोजने का प्रयास करेंगी। बार्टी आज अपने उस फैसले से काफी खुश भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ash barty
बता दें कि बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के लिए खेल चुकी बार्टी ने मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने महज 27 गेंदों पर 39 रन ठोके थे। बार्टी का कहना है कि क्रिकेट में मिले अनुभव का फायदा उन्हें टेनिस कोर्ट में भी मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें