2026 का महिला टेनिस ग्रैंडस्लैम सत्र तीन अलग-अलग सितारों की कहानी लेकर आया। एलेना रिबाकिना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन जीतकर सबसे ज्यादा दबदबा बनाया। मीरा एंड्रीवा ने फ्रेंच ओपन और लिंडा नोस्कोवा ने विंबलडन में पहली बार चैंपियन बनकर अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया।
विज्ञापन
1 of 7
2026 में इन महिलाओं का टेनिस में रहा दबदबा
- फोटो : Instagram
टेनिस में ग्रैंडस्लैम खिताब किसी भी खिलाड़ी के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल होता है। पूरे साल ऑस्ट्रेलियन ओपन से शुरू होकर फ्रेंच ओपन, विंबलडन और आखिर में यूएस ओपन तक दुनिया की शीर्ष महिला खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ती हैं। 2026 का महिला एकल ग्रैंडस्लैम सत्र भी काफी दिलचस्प रहा। चारों टूर्नामेंट में तीन अलग-अलग चैंपियन देखने को मिले, लेकिन सबसे बड़ी सफलता एलेना रिबाकिना के हिस्से आई।
कजाखस्तान की रिबाकिना ने साल के पहले और आखिरी ग्रैंडस्लैम यानी ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन दोनों पर कब्जा जमाया। वहीं रूस की युवा मीरा एंड्रीवा ने फ्रेंच ओपन, जबकि चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा ने विंबलडन जीतकर सुर्खियां बटोरीं। यानी 2026 में चार ट्रॉफियां तीन खिलाड़ियों के नाम रहीं और इनमें रिबाकिना सबसे आगे रहीं।
ऑस्ट्रेलियन ओपन: रिबाकिना ने सबालेंका को हराकर किया आगाज
साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में रिबाकिना ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआती दौर से लेकर फाइनल तक लगातार मजबूत खेल दिखाया और कई बड़ी खिलाड़ियों को शिकस्त दी।
रिबाकिना का यूएस ओपन 2026 में सफर
पहला दौर: के. जुवान को 6-4, 6-3 से हराया।
दूसरा दौर: वी. ग्राचेवा के खिलाफ 7-5, 6-2 से जीत।
तीसरा दौर: टी. वैलेंटोवा को 6-2, 6-3 से मात।
चौथा दौर: ई. मर्टेंस को 6-1, 6-3 से हराया।
क्वार्टर फाइनल: इगा श्वेताक को 7-5, 6-1 से शिकस्त दी।
सेमीफाइनल: जे. पेगुला को 6-3, 7-6 से हराकर फाइनल में पहुंचीं।
फाइनल: आर्यना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर चैंपियन बनीं।
फाइनल में रिबाकिना ने सबालेंका के खिलाफ तीन सेट का मुकाबला जीतकर साल का पहला बड़ा खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
3 of 7
एंड्रीवा
- फोटो : Instagram
फ्रेंच ओपन: एंड्रीवा ने युवा जोश से रचा इतिहास
क्ले कोर्ट के सबसे बड़े टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन में युवा मीरा एंड्रीवा का जलवा देखने को मिला। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार टेनिस खेला और फाइनल तक पहुंचने के दौरान सिर्फ एक सेट गंवाया।
एंड्रीवा का फ्रेंच ओपन 2026 में सफर
पहला दौर: एफ. फेरो को 6-3, 6-3 से हराया।
दूसरा दौर: एम. बासोल्स रिबेरा से पहला सेट हारने के बाद 3-6, 6-1, 6-1 से वापसी की।
तीसरा दौर: एम. बुज़कोवा को 6-4, 6-2 से हराया।
चौथा दौर: जे. टीचमैन को 6-3, 6-2 से मात।
क्वार्टर फाइनल: एस. कर्सटिया को 6-0, 6-3 से हराया।
सेमीफाइनल: एम. कोस्त्युक को 6-1, 6-3 से शिकस्त दी।
फाइनल: एम. चवलिंस्का को 6-3, 6-2 से हराकर खिताब जीता।
एंड्रीवा ने फाइनल में सीधे सेटों में जीत दर्ज की और ग्रैंडस्लैम चैंपियन के रूप में अपनी पहचान मजबूत की।
4 of 7
नोस्कोवा
- फोटो : Instagram
विंबलडन: नोस्कोवा ने पहली बार चखा ग्रैंडस्लैम खिताब का स्वाद
घास के कोर्ट पर खेले जाने वाले विंबलडन में चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा ने कमाल कर दिया। उनका सफर आसान नहीं था। उन्हें तीसरे दौर में तीन सेट तक जाना पड़ा, जबकि फाइनल में भी उन्होंने दूसरा सेट गंवाने के बाद वापसी की।
नोस्कोवा का विंबलडन 2026 में सफर
पहला दौर: ई. सीडेल को 6-4, 6-3 से हराया।
दूसरा दौर: सी. ओसोरियो को 6-3, 4-6, 6-2 से मात।
तीसरा दौर: एस. कर्सटिया के खिलाफ 2-6, 6-3, 7-6 (11-9) से रोमांचक जीत।
चौथा दौर: एम. कीज को 6-4, 7-6 (7-2) से हराया।
क्वार्टर फाइनल: ई. मर्टेंस को 6-3, 7-5 से शिकस्त।
सेमीफाइनल: एम. कोस्त्युक को 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में पहुंचीं।
फाइनल: के. मुचोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर चैंपियन बनीं।
फाइनल में नोस्कोवा ने पहला सेट आसानी से जीता, लेकिन मुचोवा ने दूसरे सेट में वापसी कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक सेट में नोस्कोवा ने धैर्य बनाए रखा और 6-3 से जीत दर्ज कर विंबलडन ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
5 of 7
रिबाकिना
- फोटो : Instagram
यूएस ओपन: फिर लौटीं रिबाकिना, सबालेंका को फाइनल में हराया
साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में एक बार फिर रिबाकिना का दबदबा देखने को मिला। खास बात यह रही कि फाइनल में उनके सामने वही सबालेंका थीं, जिन्हें उन्होंने साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भी हराया था।
रिबाकिना का यूएस ओपन 2026 में सफर
पहला दौर: टी. फ्रोडिन को 6-3, 6-2 से हराया।
दूसरा दौर: जे. बौज़ास को 6-2, 6-4 से मात।
तीसरा दौर: वाई. स्टारोडुबत्सेवा को 7-6, 6-3 से हराया।
चौथा दौर: नाओमी ओसाका को 6-1, 6-4 से शिकस्त।
क्वार्टर फाइनल: क्यू.डब्ल्यू. जेंग से पहला सेट 3-6 हारने के बाद 6-1, 6-4 से वापसी।
सेमीफाइनल: कोको गॉफ के खिलाफ पहला सेट 3-6 गंवाया, लेकिन फिर 6-4, 6-4 से मुकाबला जीता।
फाइनल: सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराकर यूएस ओपन चैंपियन बनीं।
इस जीत के साथ रिबाकिना ने 2026 में अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। चारों ग्रैंडस्लैम में दो ट्रॉफियां एक ही खिलाड़ी के नाम होना उनके दबदबे को बताने के लिए काफी है।
2026 में रिबाकिना सबसे बड़ी विजेता
अगर पूरे साल के ग्रैंडस्लैम प्रदर्शन को देखा जाए तो एलेना रिबाकिना सबसे सफल महिला खिलाड़ी रहीं। उन्होंने दो ग्रैंडस्लैम जीते और दोनों बार फाइनल में सबालेंका को हराया। दूसरी तरफ एंड्रीवा और नोस्कोवा के लिए यह साल करियर बदलने वाला रहा, क्योंकि दोनों ने पहली बार ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
चारों टूर्नामेंट की कहानी अलग रही, लेकिन एक बात समान रही, महिला टेनिस में नई ताकतों का उभार। एंड्रीवा और नोस्कोवा ने भविष्य के बड़े सितारे के रूप में दस्तक दी, जबकि रिबाकिना ने दो ग्रैंडस्लैम जीतकर दिखाया कि बड़े मंच पर दबदबा कैसे कायम किया जाता है।