इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में खेला जा रहा सीरीज के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक समय जब भारत का स्कोर 148 पर दो विकेट था, लेकिन चायकाल के बाद विराट कोहली के आउट होते ही स्कोर अचानक ही 204 रन पर 6 विकेट हो गया। जिसके बाद भारतीय टीम बैकफुट पर नजर आने लगी, लेकिन आज एक बार फिर पुछल्ले बल्लेबाज ने टीम इंडिया को इस संकट से उबारने में उपयोगी भूमिका अदा की।
विज्ञापन
टेस्ट में सेकेंड बेस्ट हैं टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज
2 of 5
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रविचंद्रन अश्विन और जड़ेजा ने सातवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी कर बीच मझधार में फसी टीम इंडिया की नैय्या को किनारे तक पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 12 रन पीछे थी। भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 271 रन बना लिए हैं। अश्विन(57) और जड़ेजा(31) दोनों खिलाड़ी नाबाद हैं। अश्विन ने इस पारी के दौरान टेस्ट करियर का 9वां अर्द्धशतक जड़ा।
विज्ञापन
टेस्ट में सेकेंड बेस्ट हैं टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज
3 of 5
साल 2016 में टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम को कई बार इस तरह के सकंट से बाहर निकाला है। टीम इंडिया के नंबर 5 से 10 के पुछल्ले बल्लेबाजों ने साल 2016 में 35.60 की औसत से कुल 2065 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतकीय और 7 अर्द्धशतकीय साझेदारियां भी शामिल हैं। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाजों में अश्विन और जडेजा शामिल हैं। ये दोनों ने पुछल्ले बल्लेबाजों की कमान बखूबी संभाले हुए हैं। इसमें उनका साथ उमेश यादव, मोहम्मद शमी और रिद्धिमान साहा बखूबी दे रहे हैं।
टेस्ट में सेकेंड बेस्ट हैं टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज
4 of 5
- फोटो : getty
साल 2016 में पुछल्ले बल्लेबाजों द्वारा रनों के योगदान के मामले में इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर है। इस साल इंग्लैंड टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने 36.43 की औसत से कुल 4372 रन बनाए हैं। जिसमें कुल 9 शतकीय और 21 अर्द्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं। इंग्लैंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों में स्टोक्स, बटलर, वोकर्स,एंडरसन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन कर टीम को संकट से निकालने में मदद की है।
टेस्ट में सेकेंड बेस्ट हैं टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज
5 of 5
वहीं इस सूची में आखिरी नंबर पर बांग्लादेश टीम है। जिसने 5वें से 10वें विकेट के लिए 15.00 की खराब औसत के साथ सिर्फ 360 रन बनाए जिसमें सिर्फ 2 अर्द्धशतकीय साझेदारी शामिल हैं।