फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football : आखिरी बार भारत की अगुआई करने उतरेंगे सुनील छेत्री, जीत के साथ विदा देना चाहेगी टीम

Wed, 05 Jun 2024 03:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है। टीम अगर इस मैच को जीतती है तो वह पहली बार 18 टीमों के क्वालीफायर के अंतिम चरण के लिए क्वालीफाई करने के लिए काफी बेहतर स्थिति में होगी।
विज्ञापन
1 of 6
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री गुरुवार को आखिरी बार भारतीय टीम की अगुआई करने मैदान पर उतरेंगे। भारत का सामना फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में कुवैत से होगा। टीम के खिलाड़ियों की कोशिश होगी कि वह अपने कप्तान को जीत के साथ विदाई दें। भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है। टीम अगर इस मैच को जीतती है तो वह पहली बार 18 टीमों के क्वालीफायर के अंतिम चरण के लिए क्वालीफाई करने के लिए काफी बेहतर स्थिति में होगी।
विज्ञापन

2 of 6
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
छेत्री ने की थी संन्यास की घोषणा 
भारत के सबसे फुटबॉलर में शामिल छेत्री ने हाल ही में फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की थी और कहा था कि कुवैत के खिलाफ छह जून को वह आखिरी बार भारत के लिए खेलने उतरेंगे। छेत्री पिछले 19 साल से भारतीय फुटबॉल के ध्वज वाहक रहे हैं और 39 वर्ष का यह खिलाड़ी खुद भी टीम के लिए अपना सब कुछ झोंकने के लिए तैयार होगा। चार-चार टीमों के नौ समूहों में से शीर्ष दो टीमें क्वालिफिकेशन के तीसरे चरण में पहुंचेंगी। फीफा ने विश्व कप में एशिया के कोटे में आठ बर्थ का इजाफा किया है और तीसरे चरण के बाद ही इसे हासिल करने वालों का फैसला होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं छेत्री
छेत्री के नाम 150 मैचों में 94 गोल है और वह सक्रिय खिलाड़ियों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोन मेसी के बाद सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वालो की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। छेत्री का करियर साल 2000 में मोहन बागान से जुड़ने के बाद इसी मैदान में परवान चढ़ा था ऐसे में अपने चहेते खिलाड़ी को भारतीय टीम की जर्सी में आखिरी बार देखने के लिए कोलकाता का सॉल्ट लेक स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा होगा। कुवैत के खिलाफ छेत्री के यादगार लम्हों में 2023 सैफ चैंपियनशिप का मुकाबला है जहां उनकी मदद से सहल अब्दुल समद ने बराबरी का गोल किया और फिर शूटआउट में भारत से 5-4 से मैच जीता।

4 of 6
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
भारत दूसरे स्थान पर मौजूद
भारत ग्रुप ए में चार मैचों में चार अंकों के साथ कतर (12 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर काबिज है। अफगानिस्तान गोल अंतर से पिछड़कर तीसरे स्थान पर है। कुवैत तीन अंक के साथ आखिरी पायदान पर है। भारतीय टीम अगर कुवैत को हराने में सफल रहती है तो वह अफगानिस्तान पर बढ़त बना सकती है। अफगानिस्तान गुरुवार को ही कतर का सामना करेगा। अफगानिस्तान गोल अंतर के मामले में भारत से सात गोल पीछे है और भारत की जीत के बाद उसके लिए इस अंतर को पाटना काफी मुश्किल होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
पुख्ता तैयारी के साथ उतरेगा भारत 
छेत्री के बाद गुरप्रीत सिंह संधू 71 मैचों के साथ टीम के दूसरे सबसे अनुभवी खिलाड़ी है। भारत हालांकि इस मैच के लिए पुख्ता तैयारी के साथ उतरेगा। टीम ने आई-लीग के फॉरवर्ड एडमंड लालरिंडिका और डेविड लालहलनसंगा के रूप में कुछ दिलचस्प बदलाव किए हैं। यह पांच साल में पहली बार है जब दूसरे स्तर की लीग से कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय पदार्पण करने के लिए तैयार होगा। टीम को रक्षापंक्ति में संदेश झिंगन की अनुपस्थिति से जूझना होगा जो जनवरी में एशियाई कप में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। राहुल भेके, अनवर अली और सुभाशीष बोस जैसे खिलाड़ियों पर उनकी कमी को पूरा करने की जिम्मेदारी होगी। टीम को लालियानजुआला छांगते से भी उम्मीदे होगी। उन्होंने आईएसएल सत्र में मुंबई सिटी के लिए 10 गोल किए और छह गोल में सहायक की भमिका निभाई। वह इस लय को कुवैत के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेंगे, जिनके पास डिफेंस में हसन अल-एनेजी जैसा अनुभवी खिलाड़ी है। कुवैत ने पिछले मैच में अफगानिस्तान को 4-0 से रौंदा था और उसके हौसले बढ़े हुए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
भारतीय टीम इस प्रकार हैः गुरप्रीत सिंह संधू (गोलकीपर), निखिल पुजारी, सुभाशीष बोस, अनवर अली, जय गुप्ता, जैक्सन सिंह, अनिरुद्ध थापा, नाओरेम महेश सिंह, ब्रैंडन फर्नांडीस, लालियानजुआला चांगटे, सुनील छेत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें