फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Serena-Venus Williams: पॉडकास्ट की दुनिया में उतरेंगी सेरेना और वीनस विलियम्स; इस दिन लॉन्च होगा पहला एपिसोड

Tue, 16 Sep 2025 02:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

पहला एपिसोड आर्थर ऐश स्टेडियम में फिल्माया गया है, जो अमेरिकी ओपन का मुख्य स्टेडियम है, जहां सेरेना ने अपने छह ग्रैंडस्लैम खिताब और वीनस ने दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीते।
विज्ञापन
1 of 5
सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स - फोटो : ANI/Instagram
टेनिस कोर्ट पर लंबे समय तक धूम मचाने के बाद विलियम्स बहनें सेरेना और वीनस अब पॉडकास्ट की दुनिया में उतर रही हैं। सेरेना और वीनस बुधवार को एक्स पर अपने पॉडकास्ट का पहला एपिसोड लॉन्च करेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
सेरेना विलियम्स - फोटो : ANI/Instagram
पहला एपिसोड आर्थर ऐश स्टेडियम में फिल्माया गया है, जो अमेरिकी ओपन का मुख्य स्टेडियम है, जहां सेरेना ने अपने छह ग्रैंडस्लैम खिताब और वीनस ने दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीते थे। पॉडकास्ट का नाम 'स्टॉकटन स्ट्रीट' है। यह नाम कैलिफोर्निया के कॉम्पटन में उनके घर के नाम पर रखा गया है। यह हर दूसरे हफ्ते बुधवार को प्रसारित होगा और इसे एक्स पर जारी किया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
वीनस विलियम्स - फोटो : ANI/Instagram
यह दोनों बहनें टेनिस जगत की महान खिलाड़ियों में शामिल हैं और उन्होंने लंबे समय तक महिला टेनिस में अपना दबदबा बना कर रखा था। सेरेना ने 2022 में अमेरिकी ओपन के रूप में अपना आखिरी टूर्नामेंट खेला था जबकि वीनस ने हाल में वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम के एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल में प्रतिस्पर्धा की थी।

4 of 5
सेरेना विलियम्स - फोटो : ANI/Instagram
सेरेना विलियम्स का करियर
43 साल की सेरेना ने अपने एकल करियर में कुल 23 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते। इनमें छह यूएस ओपन खिताब के अलावा, सात ऑस्ट्रेलिया ओपन खिताब, तीन फ्रेंच ओपन खिताब और सात विंबलडन खिताब शामिल हैं। वह 2012 लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा सेरेना महिला युगल में चार ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो फ्रेंच ओपन, छह विंबलडन और दो यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। 2000, 2008 और 2012 ओलंपिक में वह महिला युगल में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीनस विलियम्स - फोटो : ANI/Instagram
वीनस विलियम्स का करियर
वहीं, 45 साल की वीनस ने एकल करियर में सात ग्रैंडस्लैम खिताब जीते। इनमें दो यूएस ओपन खिताब के अलावा पांच विंबलडन के खिताब शामिल हैं। वह साल 2000 ओलंपिक में महिला एकल में स्वर्ण पदक भी जीता था। इसके अलावा वीनस महिला युगल में 14 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी हैं। इनमें चार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब, दो फ्रेंच ओपन खिताब, छह विंबलडन खिताब और दो यूएस ओपन के खिताब शामिल हैं। 2000, 2008 और 2012 ओलंपिक में वह महिला युगल में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें