फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज, भारत की हॉकी टीम ने नहीं लिया हिस्सा

Sat, 06 Aug 2016 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Rio 2016 - फोटो : Twitter
ब्राजील की राजधानी रियो में 31वें ओलंपिक खेलों का रंगारंग आगाज हो गया है। रियो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शहर के माराकैना स्टेडियम में हुआ।उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने की। उनके पीछे भारतीय दल चल रहा था।  लेकिन भारत की पुरुष हॉकी टीम ने इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

ब्राजीली राष्ट्रपति ने औपचारिक शुरुआत की घोषणा

2 of 10
उद्घाटन समारोह में दिखी ब्राजील की सांस्कृतिक झलक
ब्राजील के अंतरिम राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने ओलंपिक खेलों की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की। रियो के पहले दिन सानिया मिर्जा और प्रार्थना थोम्बरे चीन की झांग और पेंग की जोड़ी के खिलाफ महिला युगल के मुकाबले में उतरेंगी। इसके अलावा लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी पोलैंड के मार्सेल मटकोवस्की और लुकास कुबोट के साथ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। 
विज्ञापन

रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज

3 of 10
rio
इस खेल आयोजन में 206 देशों की टीमें और एक शरणार्थी टीम 28 खेलों में दमखम आजमाने के लिए ब्राजील में हैं। लेकिन इस उद्घाटन समारोह में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हिस्सा नहीं लिया। माना जा रहा है कि इसके पीछे समय से जर्सी की व्यवस्था नहीं होना मुख्य कारण है। लेकिन टीम का कहना है कि अगले दिन मैच होने के कारण उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हुए।

रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज

4 of 10
rio
भारतीय हॉकी टीम ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लिया। वजह छह अगस्त को टीम का आयरलैंड के साथ होने वाला मैच बताया जा रहा है क्योंकि लंबे समय तक चलने वाले रंगारंग कार्यक्रम के चलते तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं। मगर सूत्रों की मानें तो कारण पहला मैच नहीं बल्कि उस किट का फिट न आना है जो उद्घाटन समारोह के लिए अधिकृत की गई थी। जो किट खिलाड़ियों को दी गई वो उनको फिट नहीं आ रही थी। खिलाड़ियों के पास किट को फिट कराने का समय नहीं रहा क्योंकि भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी देर से रियो पहुंचे।
हालांकि महिला हॉकी टीम ने उद्घाटन समारोह का विधिवत हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज

5 of 10
rio
छत्तीस साल बाद पदक की दावेदारी में शामिल हो रही पुरुष हॉकी टीम को खेल गांव में पहुंचने के बाद से ही असुविधाओं और समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा है। खिलाड़ियों को कुर्सियों और टेबल की कमी महसूस हो रही है। भारतीय हॉकी टीम के कोच रोलैंट ओल्टमेंस इस बारे में भारतीय दल के शेफ डि मिशन राकेश गुप्ता से शिकायत कर चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में भारतीय हॉकी खिलाड़ी खुद अपने आप कुर्सी एसेंबल करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज

6 of 10
rio
ब्राजील के रियो शहर में होने वाले ओलंपिक आयोजन कई तरह से अनूठे हैं। यह पहली बार है जब किसी दक्षिण अमरीकी देश में ओलंपिक हो रहा है। रियो के चार जगहों पर खेलों के आयोजन होंगे।  ये चार जगहें हैं डियोडोरू, बारा, कोपाकबाना और माराकैना। माराकैना में फुटबॉल का मशहूर स्टेडियम है।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज

7 of 10
rio
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दुनियाभर के करोड़ों लोगों की निगाहें लगी हैं। हालांकि ओलंपिक से पहले रूसी डोपिंग विवाद, जीका वायरस और शहरों की सुरक्षा, तैयारी और आयोजन स्थल से जुड़े मुद्दे खबरों में छाए रहे।

रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज

8 of 10
rio
माराकैना जीन्यू सबसे छोटा स्टेडियम है। यहां पर वॉलीबॉल खेलों का आयोजन होगा।

रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज

9 of 10
greece
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) के मुताबिक इस साल के रियो खेलों में शरणार्थियों की भी एक टीम हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज

10 of 10
super model
आईओसी ने 18 साल की युसरा मर्दीनी और रामी अनीस का नाम शरणार्थियों की टीम में शामिल कर लिया है। ये सभी शरणार्थियों के लिए उम्मीदों का पैगाम था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें