फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sania-Shoaib: पाक मीडिया का दावा- सानिया मिर्जा और शोएब कानूनी मुद्दों को सुलझाने के बाद करेंगे तलाक की घोषणा

Sat, 12 Nov 2022 09:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

शोएब और सानिया के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थी। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने।
विज्ञापन
1 of 6
शोएब-सानिया और आयशा उमर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। दोनों के तलाक की खबरें इन दिनों चर्चाओं में हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट् में दावा किया जा रहा है कि दोनों अलग होने जा रहे हैं और शोएब ने ही सानिया को धोखा दिया है। बताया जा रहा है कि शोएब का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। 

Sania Mirza, Shoaib Malik divorce: How true is it? - News | Khaleej Times
विज्ञापन

2 of 6
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
अब पाकिस्तान स्थित एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक कानूनी जटिलताओं को सुलझाने के बाद तलाक की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। पाकिस्तान स्थित चैनल ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा- कई तरह के टीवी शो से कॉन्ट्रैक्ट साइन करने और कानूनी जटिलताओं की वजह से शोएब और सानिया अफवाहों को संबोधित नहीं कर रहे हैं। शोएब और सानिया के पास कई अनुबंध हैं, जिन्हें उन्हें पूरा करना है।
विज्ञापन

3 of 6
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के बीच अनबन की खबरें तब सामने आई थीं, जब सानिया ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक गहरे अर्थ वाला पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- टूटे दिल वाले लोग कहां जाते हैं? इसके बाद सानिया ने बेटे इजहान के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था- यह एक ऐसा पल है जो मुझे मुश्किल दिनों में भी हिम्मत देती है।

Sania Mirza

4 of 6
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
पाक मीडिया के मुताबिक, सानिया और शोएब ने बेटे इजहान को को पैरेंटिंग देने का फैसला लिया है। रिपोर्ट में भी यह कहा गया है कि उनके रिश्ते पहले भी कई बार तनावपूर्ण रहे हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सानिया ने इंस्टाग्राम पर एक बगीचे में खींची गई अपनी एक सिंगल तस्वीर भी शेयर की है। हालांकि, शोएब मलिक के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अब भी एथलीट और सुपरवुमन सानिया मिर्जा का पति का जिक्र है।
विज्ञापन

5 of 6
आयशा उमर के साथ शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया और शोएब के बीच 2010 में निकाह हुआ था और दोनों 12 साल से साथ हैं। हालांकि, अब इन दोनों के रिश्ते में खटास आ चुकी है। दोनों का एक चार साल का बेट इजहान मिर्जा मलिक भी है। हालांकि, सानिया शोएब की पहली नहीं, बल्कि दूसरी पत्नी हैं। सानिया से पहले शोएब की शादी भारत के हैदराबाद में ही हुई थी। उनकी पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयशा उमर और शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
शोएब और सानिया के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थी। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोएब ने सानिया को धोखा दिया है। पाक मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शोएब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें