भारत के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त के लिए दीपावली से पहले अच्छी खबर नहीं आई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने लंदन ओलंपिक में डोपिंक के दोषी पाए गए रजत पदक विजेता रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव के खिलाफ अब डोपिंग मामले की जांच नहीं करेगी।
विज्ञापन
दीपावली पर योगेश्वर दत्त को नहीं मिलेगी चांदी
2 of 3
योगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
इसके साथ ही योगेश्वर के कांस्य पदक के रजत पदक में बदलने की आस पूरी तरह समाप्त हो गई है। सोमवार को आईओसी ने इस संबंध में अंतिम फैसला किया। 2012 के लंदन ओलंपिक में 60किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले बेसिक कुदुखोव के 2016 में दोबारा जांच की गई। जांच के दौरान उन्हें प्रतिबंधित स्टेरॉइड टुरीनाबोल के सेवन का दोषी पाया गया। ओलंपिक पदक जीतने के बाद साल 2013 में उनकी एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।
जांच के नमूने पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस मामले को आईएओ की तीन सदस्यीय अनुशासन समिति के पास स्थानांतरित कर दिया गया था। 19 अक्टूबर को समिति ने निर्णय किया कि बेसिक कुदुखोव के खिलाफ जांच खत्म कर देनी चाहिए। इससे पहले अगस्त में रिपोर्ट आई थीं कि योगेश्वर दत्त के कांस्य पदक को रजत में अपग्रेड किया जा सकता है। लेकिन योगेश्वर ने उसी समय कुदुखोव का देहांत होने के कारण रजत पदक लेने से इंकार कर दिया था।