मैरी कॉम
- फोटो : सोशल मीडिया
गोल्ड से चूकीं चैंपियन 'मैरी'
छह बार की बॉक्सिंग चैंपियन दिग्गज मैरी कॉम एक और गोल्ड जीतने से चूक गई। अगस्त में हुए विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप सेमीफाइनल में उन्हें तुर्की की बुसेनाज काकरोग्लू से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें पहली बार कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि हार के बावजूद, 36 वर्षीय मैरी ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली। विश्व चैंपियनशिप में पहली बार 51 किग्रा वर्ग में भाग ले रहीं मैरी ने कांस्य पदक जीत लिया।
मैरी ने विश्व चैंपियनशिप के छह खिताब के अलावा, एक ओलंपिक कांस्य पदक (2012), पांच एशियाई खिताब, एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय पदक भी जीते हैं।