फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE सुपरस्टार केन का राजनीति में बेहतरीन डेब्यू, चुनाव जीतकर बने मेयर

Fri, 03 Aug 2018 03:31 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kane
डब्ल्यूडबल्यूई के रिंग में केन के नाम से मशहूर ग्लेन जैकब ने अमेरिका की नॉक्स काउंटी के मेयर का चुनाव जीता है। वह रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य थे और उन्होंने बड़ी आसानी से डेमोक्रेटिक पार्टी की लिंडा हैनी को बड़े मार्जन से हराया।
विज्ञापन

2 of 5
केन - फोटो : getty
केन ने अपने प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रेट सदस्य लिंडा हेनी को मात दी। केन के खाते में कुल 66.56 फीसदी वोट आए और उन्होंने लिंडा को बड़े मार्जिन से शिकस्त दी। इसकी जानकारी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर मिली है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
kane
बता दें कि केन अमेरिका में मेयर पद तक पहुंचने वाले डब्ल्यूडब्ल्यू के दूसरे रेसलर हैं। के से पहले 1991-1995 तक जेस वेंचुरा ब्रूकलिन पार्क के मेयर रहे थे। इसके बाद वह 1999 से 2003 तक वहां के गवर्नर भी रहे। ग्लेन जैकब उर्फ केन ने 1995 में डब्ल्यूडब्ल्यू ज्वॉइन की।

4 of 5
kane
इसके बाद वह इस खेल के सबसे लोकप्रिय चेहरे बन गए। डब्ल्यूडब्ल्यू के इतिहास में उनकी और उनके भाई अंडरटेकर की कुश्ती सबसे चर्चित कुश्तियों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kane and undertaker
बता दें कि लंबे वक्त तक केन ने एक मास्क पहनकर रेसलिंग की थी, लेकिन कुछ साल पहले ही पूरी दुनिया के सामने उनका चेहरा पहली बार सामने आया। करीब दो दशक से ज्यादा रेसलिंग खेलने वाले केन ने रिंग में बड़े-बड़े धुरंधरों को पटका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें