फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से WWE के मालिक विंस मैकमेन का पैसा कम होता जा रहा है!

Mon, 17 Oct 2016 10:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विंस मैकमेन - फोटो : getty
आज अगर हम प्रोफेशनल रेसलिंग देखते हैं तो उसके पीछे का कारण है विंस मैकमेन। वो आज रेसलिंग के इतिहास में सबसे बड़ा नाम हैं। विंस मैकमेन एक उद्यमी, एक बिजनेसमैन और एक विख्यात WWE किरदार हैं। 71 वर्षीय विंस मैकमैन ने अपनी तरकीबों से खूब तरक़्क़ी की है और उनकी संपत्त्ति करीब 6,700 करोड़ रुपए की है। इतना पैसा होने के बावजूद विंस उतने ज्यादा रईस नहीं है जितना उन्हे होना चाहिए। जानिये इसके पीछे क्या कारण हैं:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विंस मैकमेन - फोटो : getty
XFL में निवेश की मूर्खता
विंस मैकमेन एक बिज़नसमैन हैं और सफलता के लिए तकनीक आजमाते हैं। लेकिन XFL में निवेश करके WWE ने एक बड़ी गलती की। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए विंस मैकमैन ने एक्सट्रीम फुटबाल लीग (XFL) की शुरुआत की थी। यह एक प्रोफेशनल अमेरिकन फुटबॉल लीग था जो कि 1999 में शुरू किया गया था मगर 2001 तक इसका अंत हो गया। विंस की यह तरकीब उन्हें बहुत महंगी पड़ी। उन्हें इसमें 35 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
विंस मैकमेन - फोटो : getty
अनगिनत मुक़दमे
पिछले 20 सालों से विंस जैसे तैसे हर मुकदमा जीतते जा रहे हैं। मौजूदा समय में विंस मैकमैन पर 53 रैसलर मुकदमा चला रहे हैं। उनपर जानबूझ कर दिमाग की चोट से जुड़ी अहम जानकारी छुपाने जैसे कई संगीन आरोप हैं। उन्होंने कई मुक़दमे लड़े हैं जिसमें से कुछ मानहानि के भी रहे। इतने मुकदमों के बावजूद आज वे सर उठा कर खड़े हैं। हालांकि एक मुकदमा जिसने विंस को बहुत तकलीफ में डाला था। इस मुकदमे में आरोप था कि वो सभी रेसलर्स को ड्रग्स सप्लाई करवाते हैं। इसके बाद कई पूर्व WWE दिग्गजों उनके बचाव में आए, जिसके बाद वो बच पाए।

4 of 5
विंस मैकमेन - फोटो : getty
कुछ चुनिंदा सुपरस्टार्स
एक बिजनेसमैन के रूप में देखा जाये तो विंस मैकमैन काफी तेज हैं, मगर जब बात स्टार्स बुकिंग की आती है तो मामला फंस जाता है। विंस के हिसाब से उनकी कंपनी में एक समय में एक या दो ही टॉप परफार्मर हो सकते हैं। उनके आगे बाकी रेसलर्स आगे नहीं बढ़ पाते और टॉप स्टार्स को स्टारडम मिलता है। WWE पर आरोप लगते हैं कि कंपनी अपने हर रैसलर को बराबरी से कमाने का मौका नहीं देती। ऐसी अफवाहें भी फैलीं हैं कि अगर आप चुनिंदा रैसलरों में से एक नहीं है तो आपको उनसे बेहतर बनने का मौका भी नहीं मिलेगा। विंस मैकमैन की यही गलती है कि वे रोस्टर का पूर्ण रूप से इस्तेमाल नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विंस मैकमेन - फोटो : getty
TV प्रेडिक्शन्स को बढ़ा-चढा कर दिखाना
WWE ने अपने शेयरहोल्डरों से कहा कि वे इस बार NBC से तीन गुना ज्यादा रकम की उम्मीद कर रहे हैं। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ और उन्हे सिर्फ 50 प्रतिशत का बढ़ावा मिला। इसका असर बहुत बुरा पड़ा और WWE के शेयर औंधे मुंह गिर पड़े। शेयरों की कीमत में सीधा 40 फीसदी की कटौती आ गई। 2014 के शुरूआती महीनो में इतना लॉस हुआ था कि विंस मैकमैन का नेट वर्थ पहली बार 1 बिलियन के नीचे चला गया था। उन्होंने चार महीनो में 350 मिलियन डॉलर्स का घाटा सहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें