फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर निकाह पढ़ रहीं थीं सानिया मिर्जा की बहन, उधर मजबूरियों में फंसे थे जीजा शोएब मलिक

Fri, 13 Dec 2019 02:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनम मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा की शादी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद्दुदीन के साथ गुरुवार को हो गई। इस हाई प्रोफाइल शादी में कई बड़ी हस्तियां पहुंची, लेकिन अनम के जीजा यानी पाकिस्तानी क्रिकेटर और सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक इस शादी में नहीं पहुंचे। जिसको लेकर मीडिया में खूब बातें हुईं।
विज्ञापन

2 of 5
असद और अनम - फोटो : ट्विटर
साली की शादी में जीजा जी के नहीं आने की खबर आग की तरह फैल गई, लेकिन शोएब मलिक के शादी में ना पहुंचने की असली वजह सामने आई है। दरअसल, शोएब मलिक बांग्लादेश में खेले जा रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग में राजशाही रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं और गुरुवार को उनकी टीम का मैच भी था, जिसमें उनकी टीम ने जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन

3 of 5
शोएब मलिक - फोटो : social media
शोएब ने टेस्ट और वन-डे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, इसलिए वह पाकिस्तानी टी-20 टीम में जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए वह दूसरे देशों में खेली जा रही टी-20 लीग में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे कि चयनकर्ताओं का ध्यान उनपर जाए। अपनी क्रिकेट की मजबूरी की वजह से वह अनम की शादी में नहीं पहुंच पाए।

4 of 5
अनम - फोटो : anam
सानिया मिर्जा की बहन अनम का यह दूसरा निकाह है। अनम ने 2016 में हैदराबाद के कारोबारी अकबर राशिद से शादी की थी। दो साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया और अब उन्होंने अपने से तीन साल छोटे असद के साथ नई शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असद और अनम - फोटो : ट्विटर
शादी से पहले असद के साथ अनम की डेटिंग की खबरें भी खूब वायरल हुई थीं, जिसके बाद में सानिया मिर्जा ने दोनों के रिश्तों के बारे खुलासा किया था। शादी की तस्वीरों में अनम और असद के साथ सानिया मिर्जा और कुछ करीबी लोग भी दिखाई दिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें