WWE के लिहाज से यह साल का मध्य है। WWE रेसलमेनिया 32 को करीब 6 महीने का टाइम बीत गया है और अगले रेसलमेनिया में करीब इतना ही समय बाकी है। हालांकि WWE की क्रिएटिव टीम ने रेसलमेनिया 33 के लिए अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
WWE
- फोटो : WWE
WWE ने कई तरह से अपनी स्टोरीलाइन को ऐसे मोड़ दिए हैं कि इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले 6 महीने में कंपनी का सूरत-ए-हाल क्या होगा। WWE रेसलमेनिया में टॉप मैच रखता है, ताकि टिकटों की सेल को अच्छे से भुनाया जा सके।
विज्ञापन
3 of 11
WWE
- फोटो : WWE
मौजूदा ब्रांड स्प्लिट, नई चैंपियनशिप्स और बेहतरीन टेलेंट के दम पर WWE इस रेसलमेनिया को खूब भुनाएगा। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि WWE के लिए एक नए दौर की शुरूआत होगी। आइए जानते हैं कि इस साल रेसलमेनिया में कौन-कौन से मैच देखने को मिल सकते हैं:
4 of 11
WWE
- फोटो : WWE
सीजारो Vs क्रिस जेरिको
WWE में क्रिस जेरिको एक बड़ा चेहरा हैं। सीजारो भी WWE में अपनी बुकिंग को लेकर कुछ खास खुश नहीं हैं। इसलिए दोनों का मैच सीजारो के लिहाज से एक बेहतरीन मौका होगा कि अपने करियर को सुधार सके। दोनों के टेलेंट को दिखाने के लिए रेसलमेनिया से बेहतर मंच मिल पाना मुश्किल ही हैं।
विज्ञापन
5 of 11
WWE
- फोटो : WWE
डीन एम्ब्रोस Vs रोमन रेन्स
WWE के भविष्य के लिए दोनों ही स्टार्स बहुत खास हैं। शील्ड के रूप में साथी बनकर आए डीन एम्ब्रोस और रोमन रेन्स को WWE में खास जगह मिल सकती है। हालांकि इस दौर में दोनों का करियर ढलान पर है, मगर फिर भी दोनों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं। रेसलमेनिया में दोनों का मैच फैन्स के लिए यादगार हो सकता है और इनके लिए भी।
विज्ञापन
6 of 11
WWE
- फोटो : WWE
केविन ओवंस vs फिन बैलर/ शिनसुके नाकामुरा
केविन ओवंस फिलहाल WWE युनिवर्सल चैंपियन हैं और मुमकिन है कि अगले 6 महीने तक वो इस खिताब के आस-पास रहें। मगर बड़ा सवाल यह है कि इस टाइटल के लिए उनको चुनौती कौन देगा। फिन बैलर फिलहाल इंजुरी के चलते बाहर हैं। यदि वो वापसी करते हैं, तो उनके नाम पर किसी को संशय नहीं। मगर उनकी गैरहाजिरी में शिनसुके नाकामुरा को WWE मौका दे सकता है।
विज्ञापन
7 of 11
WWE
- फोटो : WWE
ट्रिपल एच Vs सैथ रॉलिंस
ट्रिपल एच अब रिंग में कम ही उतरते हैं। मगर सैथ को हरा कर उन्होंने एक बड़ी लड़ाई के लिए पटकथा लिख दी है। सैथ और ट्रिपल एच को रेसलमेनिया से पहले भी एक बड़े इवेंट में बुक किया जा सकता है, मगर रेसलमेनिया में ट्रिपल एच पर सैथ रॉलिंस की जीत उन्हें बेबी फेस बना देगी और WWE को नए दौर में नया हीरो मिल जाएगा।
8 of 11
WWE
- फोटो : WWE
बेले Vs साशा बैंक्स
महिलाओं की बात की जाए, तो इन दोनों पर वूमेंस डिविजन का भविष्य निर्भर करता है। बेले और साशा बैंक्स दोनों ही WWE में नए हैं और काफी टेलेंटेड हैं। दोने के पास बेशुमार फैन सपोर्ट है। मगर सवाल यह कि रेसलमेनिया में कौन चैंपियन बनकर जाएगी और कौन टाइटल लेकर वापिस आएगी।
9 of 11
एजे स्टाइल्स
- फोटो : WWE
एजे स्टाइल्स Vs रैंडी ऑर्टन
डेब्यू के 9 महीने बाद ही WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने वाले एजे स्टाइल्स भी रेसलमेनिया तक वर्ल्ड टाइटल स्टोरी का हिस्सा रहेंगे। इस बात की संभावना काफी है कि रैंडी ऑर्टन इस टाइटल स्टोरी का हिस्सा बनें। वैसे भी एजे स्टाइल्स जॉन सीना और डीन एम्ब्रोस को हरा चुके हैं। रैंडी के रूप में उन्हें एक बड़ा और मजबूत प्रतिद्वंद्वी मिलेगा।
10 of 11
WWE
- फोटो : WWE
ब्रॉक लेसनर Vs बिल गोल्डबर्ग
यह एक ऐसा मैच है, जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। दोनो कई सालों से पेशेवर रेसलिंग में बड़ा नाम बने हुए हैं। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि गोल्डबर्ग WWE से जुड़ेंगे। समरस्लैम में रैंडी ऑर्टन को लहुलुहान करने के बाद इस मैच की मांग और बढ़ गई थी। WWE चाहेंगे की इस मैच को इस साल बुक किया जाए और अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिले।
द अंडरटेकर Vs जॉन सीना
25 सालों से WWE के साथ जुड़े अंडरटेकर ने जॉन सीना का सामना सिर्फ एक बार किया है। 2003 के बाद दोनों का मुकाबला कभी नहीं हुआ। रेसलमेनिया 33 के लिहाज से यह बहुत बड़ा मैच होगा, जहां दोनों का करियर दांव पर लगा होगा। वैसे WWE ने इस मैच को रेसलमेनिया 32 के लिए प्लान किया था, मगर सीना की चोट के चलते यह मैच एक साल के लिए टल गया। WWE के इतिहास में यह सबसे बड़े मैचों में से एक होगा।